तालाब में गिरे लोगों को बचाने के लिए युवकों ने छलांग लगा दी। उन्होंने 9 लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल में शवों की लाइन लग गई।

मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 8 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। करीब 35 से 40 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है।

.

पुलिस के मुताबिक घटना खंडवा में पंधाना के पास अर्दला गांव की गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। यहां देवी विसर्जन के लिए कच्चे पुल पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग पानी में जा गिरे। उनको बचाने के लिए 10-15 लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी। शाम करीब 5 बजे पुलिस-प्रशासन की टीम ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया। रात 8 बजे तक 10 शव निकाले जा चुके थे। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि रेस्क्यू रात 9 बजे तक चला।

प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप जगधन्ने ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जहां गिरी, वहां करीब 50 फीट पानी रहा है। 9 लोगों को तो हमने ही बाहर निकाला। इनको पंधाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 3 को जीवित बताया। उनको लेकर खंडवा जिला अस्पताल पहुंचे।

हादसे के बाद की 9 तस्वीरें…

हादसे के वक्त मौजूद युवकों ने लोगों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला का शव बाहर निकाला।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला का शव बाहर निकाला।

जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को तालाब से बाहर निकाला गया।

जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को तालाब से बाहर निकाला गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शाम 8 बजे तक 11 लोगों के शव निकाल लिए गए थे। इनमें 8 बच्चियों के हैं।

शाम 8 बजे तक 11 लोगों के शव निकाल लिए गए थे। इनमें 8 बच्चियों के हैं।

शव और घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो चीख-पुकार मच गई।

शव और घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो चीख-पुकार मच गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनके परिजन भी पहुंचे हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनके परिजन भी पहुंचे हैं।

पंधाना सिविल अस्पताल में शवों को एक कतार में रखा गया।

पंधाना सिविल अस्पताल में शवों को एक कतार में रखा गया।

पुलिस-प्रशासन की टीम तालाब में लोगों की सर्चिंग कर रही है।

पुलिस-प्रशासन की टीम तालाब में लोगों की सर्चिंग कर रही है।

रात 9 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। आखिरी शव चंदा नाम की बच्ची का निकाला गया।

रात 9 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। आखिरी शव चंदा नाम की बच्ची का निकाला गया।

11 मृतकों की पहचान हुई…

  • शर्मिला पिता प्यार सिंह (15)
  • आरती पिता प्यार सिंह
  • दिनेश पिता शांतिलाल (13)
  • उर्मिला रेलसिंग (16)
  • गणेश पिता तेर सिंह (20)
  • किरण रेमसिंग (16)
  • पाटली कैलाश (25)
  • रेव सिंग मुंशी सिंह (13)
  • आयुष पिता भारत (9)
  • संगीता पिता ज्ञान सिंह (16)
  • चंदा

तीन की हालत गंभीर, फेफड़ों में पानी भरा खंडवा जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सोनू पिता थावर सिंह (16), सोनू पिता रिशू (18) और मंजुला पिता मांगीलाल (17) की हालत गंभीर है। उनके फेफड़ों में पानी भर गया है। तीनों को करीब 48 घंटे तक आईसीयू में ऑब्जर्वेशन पर रखा जाएगा।

कलेक्टर बोले- ड्राइवर को गहराई का अंदाजा नहीं था खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था। अति उत्साह में वे लोग ट्रॉली समेत नीचे उतर गए। ट्रॉली पलटने से सभी लोग पानी में डूब गए। एसडीआरएफ की टीम और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- लोगों के दबाव में आकर पानी में ट्रैक्टर ले गया प्रत्यक्षदर्शी जालम सिंह ने बताया कि ड्राइवर ट्रैक्टर को तालाब की पाल के ऊपर ले गया। यहां से लोगों ने पानी में नीचे उतरने को कहा, इसलिए वो तालाब किनारे ट्रैक्टर ले गया। यहां कुछ लोग उतर गए। जो ट्रॉली में बैठे थे उनमें से कुछ ने ट्रैक्टर और आगे ले जाने को कहा। ड्राइवर ने मना किया तो उसपर दबाव बनाया। ट्रैक्टर आगे बढ़ाते ही पानी में समा गया। जिन्हें तैरना आता था, वे बाहर आ गए। बाकी डूब गए।

घटना के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *