सिरसा में जबरन घुसने से रोके जाने पर पुलिसकर्मी से बहस करता सिविल वर्दी में आया पुलिसकर्मी।

हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) एग्जाम की चौथी और आखिरी शिफ्ट खत्म हो गई है। थोड़ी देर में परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर से बाहर आएंगे। CET एग्जाम की 3 शिफ्ट की परीक्षा हो चुकी है।

.

इससे पहले पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 10 बजे शुरू होकर 11:45 बजे तक चला। बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि शनिवार को हुई दोनों शिफ्टों के मुकाबले यह पेपर आसान और एवरेज लेवल का था।

पहले दिन यानी शनिवार को दोनों शिफ्टों में करीब 6 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया है कि 2 दिन के अंदर आंसर की और एक महीने के अंदर एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

पहली शिफ्ट की परीक्षार्थियों ने कहा कि कल (26 जुलाई) के मुकाबले आज का पेपर आसान था।

CET एग्जाम से जुड़े बड़े अपडेट्स…

  • पंचायत सेक्रेटरी हिरासत में लिया: सिरसा में एक पंचायत सेक्रेटरी को पेपर देते हुए हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं कि वह अपना पेपर दे रहा था या किसी दूसरे का। सिरसा सिटी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि इस बारे में आयोग से जानकारी मांगी गई है।
  • दोस्त की जगह पेपर देता युवक गिरफ्तार: कैथल में दोस्त की जगह पेपर देने आए युवक को पकड़ा गया है। यह युवक जींद के बड़ौदी का रहने वाला मंजीत था, जबकि पेपर इसी गांव के अमित ने देना था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को शक हुआ तो इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वह कैथल के सनशाइन पब्लिक स्कूल में एग्जाम दे रहा था।
  • सिविल वर्दी पुलिसकर्मी जबरन सेंटर में घुसने लगा: सिरसा के राजकीय नेशनल कॉलेज सेंटर में दूसरी शिफ्ट में एंट्री के दौरान एक सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी बेटी-पत्नी के साथ जबरन सेंटर में घुसने लगा। पुलिसवाले ने रोका तो वह बहस करने लगा। हालांकि बाद में पता चला कि उसकी बेटी का एग्जाम किसी दूसरे सेंटर में था।
  • महिलाओं के दुपट्‌टे, मंगलसूत्र उतरवाया: रोहतक में परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने महिलाओं के दुपट्‌टे उतरवा दिए और उन्हें गेट पर टंगवा दिया। वहीं सोनीपत में मंगल सूत्र भी उतरवाया गया। हालांकि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने महिला परीक्षार्थियों को इन दोनों को पहनने की छूट दे रखी थी। दुपट्‌टा उतरवाने को लेकर कमीशन का कोई निर्देश नहीं था। इसके अलावा हरियाली तीज को देखते हुए विवाहिताओं को मंगल सूत्र पहनने की छूट दी गई थी। दुपट्‌टा उतरवाने का पता चलते ही रोहतक के DC धर्मेंद्र सिंह सेंटर पर पहुंचे और इन्हें वापस दिलवाया।
  • फ्रैक्चर हाथ का प्लास्टर उतरवा चेकिंग की: नकल रोकने के लिए रेवाड़ी में हाथ फ्रैक्चर के साथ पहुंचे परीक्षार्थी की पट्टी खोलकर तलाशी ली गई। इसके अलावा महिलाओं की चूड़ी, कुंडल, पायल वगैरह भी उतरवाए गए। रेवाड़ी में तेज आवाज में गाने बजा रहे युवक का एम्पलीफायर जब्त किया गया।
  • गर्भवती, 2 महीने की बच्चे की मां एग्जाम देने पहुंची, एक अभ्यर्थी के लिए पूरी बस चलाई: इस दौरान करनाल में एक गर्भवती महिला और फरीदाबाद में झज्जर के दंपती 2 माह के बच्चे संग परीक्षा देने पहुंचे। फतेहाबाद के रतिया में देर से पहुंची महिला परीक्षार्थी के लिए रोडवेज ने अलग से बस चलाई। करनाल में एक छात्रा घायल हो गई, जिसे SDM ने खुद पहले अस्पताल और फिर परीक्षा केंद्र पहुंचाया।

CET एग्जाम के दूसरे दिन के PHOTOS…

रोहतक में HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने डायल-112 पर फोन कर रियलिटी चेक की।

रोहतक में HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने डायल-112 पर फोन कर रियलिटी चेक की।

सोनीपत में एग्जाम सेंटरों के बाहर चूड़ी-धागों के ढेर लगे हुए हैं।

सोनीपत में एग्जाम सेंटरों के बाहर चूड़ी-धागों के ढेर लगे हुए हैं।

कैथल में एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले बालियां उतारती महिला।

कैथल में एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले बालियां उतारती महिला।

रेवाड़ी में परीक्षा केंद्रों में जूते उतरवाकर चेकिंग की गई।

रेवाड़ी में परीक्षा केंद्रों में जूते उतरवाकर चेकिंग की गई।

करनाल में पेपर देने के लिए पहुंची गर्भवती महिला।

करनाल में पेपर देने के लिए पहुंची गर्भवती महिला।

CET एग्जाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *