अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या: 8वीं क्लास के स्टूडेंट ने दिया वारदात को अंजाम, भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ को पीटा

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या: 8वीं क्लास के स्टूडेंट ने दिया वारदात को अंजाम, भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ को पीटा

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या:  8वीं क्लास के स्टूडेंट ने दिया वारदात को अंजाम, भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ को पीटा

[ad_1]

अहमदाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद के सेवेंथ डे स्कूल के स्टाफ को पीटते हुए लोग।

गुजरात के अहमदाबाद में सेवेंथ डे स्कूल में 8वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर की है। देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

2 हजार की भीड़ ने स्कूल घेरा, प्रिंसिपल समेत पूरे स्टाफ को पीटा इस घटना से गुस्साए सिंधी समुदाय के लोग, बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। पार्किंग में खड़ी बसों, कारों और दोपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

इसके बाद करीब 2000 लोगों की यह भीड़ स्कूल में घुस गई और जो भी मिला, उसे पीटने लगी। प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों को भी जमकर पीटा। हालात बिगड़ते देख पुलिस भी स्कूल पहुंच गई थी।

स्कूल में हंगामे और तोड़फोड़ की 5 तस्वीरें…

स्कूल के बाहर जमा लोगों को स्कूल में घुसने से रोकती हुई पुलिस।

स्कूल के बाहर जमा लोगों को स्कूल में घुसने से रोकती हुई पुलिस।

तोड़फोड़ कर स्कूल में जबर्दस्ती घुसती हुई भीड़।

तोड़फोड़ कर स्कूल में जबर्दस्ती घुसती हुई भीड़।

स्कूल स्टाफ की गाड़ियों और स्कूल बसों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

स्कूल स्टाफ की गाड़ियों और स्कूल बसों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

पुलिस एक कर्मचारी को बचाकर ले जाने लगी, तब भी लोग उस पर मुक्के बरसाते रहे।

पुलिस एक कर्मचारी को बचाकर ले जाने लगी, तब भी लोग उस पर मुक्के बरसाते रहे।

स्कूल में तोड़फोड, स्टाफ को पिटाई के दौरान कुछ लोग 'न्याय दो' की तख्तियां लिए भी नजर आए।

स्कूल में तोड़फोड, स्टाफ को पिटाई के दौरान कुछ लोग ‘न्याय दो’ की तख्तियां लिए भी नजर आए।

पुलिस के सामने भी स्टाफ को पीटते रहे लोगों में इतना गुस्सा था कि जब पुलिस कर्मचारियों को बचा रही थी, तब भी भीड़ उन्हें पीटती रही। लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। बाद में लोग सड़क पर बैठ गई और जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही मणिनगर विधायक, डीसीपी बलदेव देसाई और एसीपी स्कूल पहुंचे। बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

दोनों स्टूडेंट के बीच थी पुरानी रंजिश खोखरा पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले इन स्टूडेंट्स के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी मंगलवार को चाकू छिपाकर लाया था। स्कूल की छुट्टी होते ही उसने 10वीं के स्टूडेंट पर हमला कर दिया।

घायल छात्र के पेट में गंभीर घाव हो गए। उसे मणिनगर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के चलते उसकी जान नहीं बच सकी। यहां मृतक और आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनके नाम उजागर नहीं किए गए हैं।

—————————————–

क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मनीषा की डेडबॉडी दिल्ली भेजी गई:तीसरी बार AIIMS में पोस्टमॉर्टम होगा

हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसका राज अब CBI खोलेगी। सरकार ने मनीषा डेथ मिस्ट्री की जांच CBI को सौंपने का ऐलान कर दिया है। CM नायब सैनी ने कहा कि परिवार की मांग पर जांच CBI को सौंपी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें.. भोपाल में बी.टेक छात्र की सरेराह चाकू मारकर हत्या:ड्यूटी से लौटते समय हमलावरों ने किया वार

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में सरेराह बी.टेक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर रात की है। शुक्रवार की सुबह घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बिलखिरिया पुलिस ने हत्या कायम कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |