अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान गुजरात दौरे पर: डेडियापाड़ा के AAP विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में करेंगे जनसभा

अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान गुजरात दौरे पर: डेडियापाड़ा के AAP विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में करेंगे जनसभा

अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान गुजरात दौरे पर:  डेडियापाड़ा के AAP विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में करेंगे जनसभा


मोडासा (गुजरात)34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान बुधवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं

गुजरात दौरे के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे हैं। वे आज यहां AAP विधायक चैतर वसावा के समर्थन में जनसभा करेंगे। इस सभा का मुख्य उद्देश्य चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में उनका समर्थन करना है।

AAP के डेडियापाडा से विधायक चैतर वसावा

AAP के डेडियापाडा से विधायक चैतर वसावा

थप्पड़ कांड में जेल में हैं चैतर वसावा AAP के डेडियापाडा से विधायक चैतर वसावा डेडियापाडा तालुका पंचायत अध्यक्ष संजय वसावा को थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। हाल ही में कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई थी। इसके चलते चैतर वसावा को राजपीपला जेल से वडोदरा जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

बुधवार को मोडासा में महापंचायत के दौरान अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान।

बुधवार को मोडासा में महापंचायत के दौरान अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान।

कल मोडासा में AAP की किसान-पशुपालक महापंचायत हुई इससे पहले AAP ने बुधवार को मोडासा शहर में किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन किया था। यहां भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी मौजूद रहे और जनसभा को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने अपने संबोधिन में कहा कि AAP किसानों-पशुपालकों का पूरा साथ देगी।

एक महीने में केजरीवाल का दूसरा गुजरात दौरा इससे पहले इसी माह दो और तीन जुलाई को भी अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर आए थे। अब वे गुजरात में अपने दूध के उचित दाम मांग रहे किसान-पशुपालकों के प्रदर्शन का समर्थन करने गुजरात पहुंचे हैं।

14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

14 जुलाई से जारी है पशुपालकों का आंदोलन बयाड के पूर्व विधायक और साबर डेयरी के निदेशक के नेतृत्व में मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर एक मौन रैली निकाली गई थी। फिर, 14 जुलाई को अरावली और साबरकांठा जिलों के हजारों पशुपालक विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिम्मतनगर के साबर डेयरी पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इसके बाद से ही गुजरात में यह विरोध प्रदर्शन जारी है।

——————————————-

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

गुजरात के मोडासा में AAP की किसान-पशुपालक महापंचायत:केजरीवाल बोले- ये अमीरों की सरकार है

गुजरात के मोडासा शहर में आज आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विशाल किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP:अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। केजरीवाल गुजरात के दो दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life