अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% आई: लगातार दूसरे महीने गिरावट, पुरुषों में बेरोजगारी 5 महीने के निचले स्तर पर

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% आई: लगातार दूसरे महीने गिरावट, पुरुषों में बेरोजगारी 5 महीने के निचले स्तर पर

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% आई:  लगातार दूसरे महीने गिरावट, पुरुषों में बेरोजगारी 5 महीने के निचले स्तर पर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • India Unemployment Rate August 2025 Decline Update | Male Vs Female Data

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगस्त 2025 में भारत की बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर आ गई है। जुलाई में यह 5.2 और जून में 5.6% रही थी। ऐसे में यह लगातार दूसरा महीना है जब इसमें गिरावट रही है। केंद्र सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार (15 सितंबर) को बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी किए हैं।

पुरुषों में बेरोजगारी दर (UR) अगस्त में घटकर 5.0% हो गई है, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शहरी क्षेत्रों में पुरुषों की बेरोजगारी दर जुलाई के 6.6% से घटकर अगस्त में 5.9% पर आ गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों की बेरोजगारी दर भी अगस्त में घटकर 4.5% हो गई, जो पिछले चार महीनों में सबसे कम है। के ग्रामीण पुरुषों के UR स्तर से कम है।

लगातार दूसरे महीने कम हुई बेरोजगारी

महीना बेरोजगारी दर
अप्रैल 5.10%
मई 5.60%
जून 5.60%
जुलाई 5.20%
अगस्त 5.10%

कामगार-जनसंख्या अनुपात (WPR) भी सुधरा

अगस्त 2025 में, 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो (WPR) 52.2% है, जुलाई में यह 52% रही थी। WPR यह बताता है कि कुल आबादी में से कितने लोग वास्तव में रोजगार में हैं।

15 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेश्यो (LFPR) जून 2025 के 32.0% से बढ़कर अगस्त 2025 में 33.7% हो गई है। यह बढ़ोतरी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागिदारी 37.4% और शहरी क्षेत्रों में 26.1% तक की बढ़ोतरी के कारण हुई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |