हिसार शहर की सड़कों पर दलित समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए।
हिसार में दलित युवक गणेश की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दलित समाज के लोग पिछले 4 दिन से धरने पर बैठे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक एकतरफा कार्रवाई की है और पीड़ित परि
.
आज दलित समाज के लोगों ने सिविल अस्पताल से IG ऑफिस तक अर्धनग्न होकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मृतक गणेश के पिता विक्रम और अन्य परिजन भी शामिल रहे। उन्होंने बेटे की मौत पर न्याय की मांग की।
इससे पहले परिजन हिसार के डीसी से भी मिल चुके हैं और स्वतंत्र जांच की मांग कर चुके हैं। दलित समाज ने एक 5 सदस्यीय कमेटी भी बनाई है जो प्रशासन और सरकार से बातचीत कर रही है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से समाज में नाराजगी है। लोगों ने IG ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है और परिजनों ने अब तक शव भी अस्पताल से नहीं उठाया है।
हिसार की सड़कों पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग।
उधर, पुलिस का दावा- शुभम के घर से हथियार मिले बारह क्वार्टर के भगत सिंह नगर में रहने वाले शुभम उर्फ काकू के घर गुरुवार देर शाम को डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में सीन ऑफ क्राइम टीम ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस का दावा है कि सर्च अभियान के दौरान शुभम के घर से गंडासी, कई तलवार, दरात, बड़ी-बड़ी छुरिया, डंडे और छीने गए फोन बरामद किए गए हैं।
वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। पुलिस की कार्रवाई को देख स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। डीएसपी कमलजीत ने बताया कि आरोपित शुभम उर्फ काकू एक सक्रिय और पुराना अपराधी है।
आरोपित पर थाना शहर, अर्बन एस्टेट थाना और थाना एचटीएम थाना में हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और गंभीर मारपीट से जुड़े आठ अभियोग दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के इंटरनेट अकाउंट को भी खंगाला गया है। जिसमें कुछ फोटो और वीडियो मिले हैं। फोटो में वह दोनों हाथों में हथियार लिए हुए है और एक पिस्तौल में गोली भी भरता नजर आ रहा है।
डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बता दें कि हिसार में सोमवार की रात बर्थडे पार्टी में बीच सड़क पर तेज आवाज में DJ बजाने को लेकर युवकों और पुलिस कर्मचारियों में झड़प हो गई। पुलिस का आरोप है कि मना करने पर युवकों ने छत से पथराव किया।
जब पुलिस उन्हें पकड़ने छत पर पहुंची तो दो युवक नीचे कूद गए। इस दौरान गणेश नाम का 16 साल का नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गणेश 10वीं कक्षा का छात्र था।