रजनीकांत ने गुफा में ध्यान लगाया और पूजा-अर्चना की।
साउथ सुपर स्टार रजनीकांत अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम पहुंचे। यहां महावतार बाबा की गुफा में उन्होंने ध्यान लगाया। इस दौरान उन्होंने गुफा में पूजा-अर्चना भी की।
.
स्थानीय लोगों ने रजनीकांत का स्वागत किया।
डेढ़ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई की द्वाराहाट से कुकुछीना तक स्थानीय लोगों ने रजनीकांत का गर्मजोशी से स्वागत किया। 21 किलोमीटर की सड़क यात्रा पूरी करने के बाद उन्होंने डेढ़ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई कर महावतार बाबा की गुफा तक का सफर तय किया। इस दौरान वे स्मृति भवन में भी रुके।

रजनीकांत ने साथु-संन्यासियों से आशीर्वाद लिया।
संन्यासियों से लिया आशीर्वाद आश्रम में रजनीकांत ने योगदा आश्रम के संन्यासियों से आशीर्वाद लिया और उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उनके प्रशंसकों ने आवास परिसर में उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जहां उन्हें प्रशंसकों के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने का मौका मिला। द्वाराहाट पहुंचने पर उन्होंने एसएसपी देवेंद्र पींचा से भी मुलाकात की।
ठंडी हवा और शांत वातावरण है पसंद रजनीकांत को पहाड़ों की ठंडी हवा और शांत वातावरण बेहद पसंद है। वे हर साल इस स्थान पर आकर ध्यान करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति और ताजगी मिलती है।