- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Rajasthan MP UP | Himachal Varanasi
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। शनिवार को अयोध्या में लखनऊ हाईवे पर बारिश की वजह से ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। यह ओवरब्रिज 6 महीने पहले 150 करोड़ रुपए की लागत से बना था।
इधर, हापुड़ में बारिश में नहा रहे बच्चे पर अचानक बिजली गिर गई। बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं, फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में 40 गांव हैं। शाहजहांपुर और शमशाबाद मार्ग पर 2 फीट पानी भरा हुआ है।
बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। बेगूसराय में बाढ़ के चलते 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए हैं। इधर, खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भागलपुर में नेशनल हाई-वे पर 3 फीट पानी भर चुका है। वैशाली में पुलिस अधिकारी नाव से थाने पहुंचे।
हरियाणा में भी शनिवार को तेज बारिश हुई। फरीदाबाद में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। यहां यमुना जलस्तर के खतरे के निशान से 2 फुट नीचे तक पहुंच गई है। वहीं बल्लभगढ़ में बस स्टैंड पानी में डूब गया।
देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

यूपी के हापुड़ में शनिवार को बारिश में नहा रहे बच्चे पर बिजली गिर गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी के महोबा में शनिवार को नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इस दौरान पुल पार करते वक्त बाइक सवार गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे और बाइक को बहने से बचाया।

बिहार के बरियारपुर में शनिवार को 80 घरों में 4-4 फीट तक पानी भर गया।

हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को रेलवे अंडरपास और सर्विस रोड पर जलभराव हो गया।

हरियाणा के पानीपत में शनिवार को सड़कों पर पानी भर गया।
मैप में देखें, शनिवार को राज्यों में बारिश का डेटा

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल…

4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा

4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MP: 13 अगस्त से नया सिस्टम, राज्य में तेज बारिश होगी

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव होने से 13 अगस्त से फिर मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिले तरबतर होंगे। रविवार को हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिविटी होने से ऐसा होगा। पूरी खबर पढ़ें…