यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाती युवती।
हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार को हथिनीकुंड बैराज पर युवती ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी, जिसका वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया। युवती काफी देर से बैराज किनारे टहल रही थी और फिर जाकर पश्चिमी यमुना नहर की सीढ़ियों पर खड़ी हो गई। लोगों ने उसे
.
आसपास के लोगों ने युवती को तुरंत बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह तेज बहाव में बह गई। करीब 4 घंटे बाद आधा किलोमीटर दूर उसका शव मिला। उसका शव जाली में फंसा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है, जहां कल पोस्टमॉर्टम होगा।
सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। नहर के किनारे से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके अनुसार युवती की पहचान 19 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई, जोकि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रतनपुर कल्याणपुर की रहने वाली थी।
युवती का आधार कार्ड, जो नहर के किनारे मिला।
अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…
- हथिनीकुंड बैराज पर टहल रही थी युवती: मामला गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पहले हथिनीकुंड बैराज के पास टहल रही थी। बैराज के साथ मौजूद आवाजाही के पुल पर ऊंची जालियां होने की वजह से वह पश्चिमी यमुना नहर में कूदने के लिए पहुंची।
- लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी: वहां मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारी और राहगीरों ने युवती को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने किसी की ना सुनते हुए गहरे पानी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कई युवक उसे बचाने के लिए रस्सी के सहारे नहर में उतरे, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा।
- व्यक्ति बोला- जिंदगी एक बार मिलती है, ऐसा ना कर: वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवती को ऐसा कदम न उठाने के लिए कहता दिखा। व्यक्ति ने कहा कि जिंदगी एक बार मिलती है, ऐसा ना कर। पागल नहीं हुआ करते। लेकिन युवती ने किसी भी बात पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया और देखते ही देखते पीठ के बल नहर में छलांग लगा दी।

वायरल वीडियो में युवती को व्यक्ति नहर की सीढ़ियों से ऊपर आने के लिए बोलता दिखा।
हथिनीकुंड बैराज से युवती का गांव 24 किमी दूर युवती के गांव रतनपुर कल्याणपुर से हथिनीकुंड बैराज 24 किलोमीटर दूर पड़ता है। ऐसे में यह युवती यहां पर कैसे और क्यों पहुंची, इस बारे अभी किसी को कुछ पता नहीं है। लोगों में चर्चा है कि युवती यहां किसी से मिलने आई थी। वहीं कुछ का कहना है कि वह घर पर किसी बात को लेकर बहस के बाद यहां पहुंची और यह कदम उठाया।
पुलिस बोली- परिजनों को सूचित कर दिया प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है। युवती के नहर में कूदने के कारण का पता नहीं चला है। मामले की जांच कर रहे हैं।
युवती के नहर में बहते के PHOTOS…

लोगों ने युवती के नहर में छलांग लगाते का वीडियो बना लिया।

शुरू में युवती नहर में बहती हुई दिखी, लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

युवती को बचाने के लिए कुछ लोग नहर में कूदे, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए।
—————————
ये खबर भी पढ़ें…
यमुनानगर में 7 बच्चों की मां ने किया सुसाइड:पति से शराब को लेकर हुआ था झगड़ा, खुद को कमरे में बंद कर लगाया फंदा

यमुनानगर में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सात बच्चों की मां थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें…