मुंबई10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के खेड़ तालुका में सावन सोमवार पर कुंडेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रही महिला श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप जीप खाई में गिर गई। घटना में 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब घुमावदार घाट पर ड्राइवर ने वाहन से कंट्रोल खो दिया और पिकअप पैठ-कोहिंडे बॉर्डर के नागमोड़ी घाट पर गहरी खाई में गिर गई।
पिकअप में 25 से 30 महिला श्रद्धालु सवार थीं। इसी कारण पिकअप का बैलेंस बिगड़ने की आशंका है। सावन माह के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को चंदौली के ग्रामीण अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
रोड एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
बाइक को टक्कर मारकर पलटी स्कॉर्पियो, 5 की मौत, ड्राइवर ने कंट्रोल खोया

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पलटी खाते हुए निर्माणाधीन मकान में घुस गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई । गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि दो युवक बाहर गिर गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…