भिवानी जिले की डिगावा मंडी में धरनास्थल पर पहुंचकर कैबिनेट मिनिस्टर श्रुति चौधरी ने जान गंवाने वाली लेडी टीचर मनीषा के परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हरियाणा के भिवानी में महिला टीचर मनीषा की हत्या का मामला गंभीर रूप ले रहा है। टीचर के शव का भिवानी अस्पताल और रोहतक PGI में दो बार पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसमें सामने आया है कि गला लगभग पूरी तरह कट चुका था। कुछ अंगों को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचा
.
हालांकि, दो बार पोस्टमॉर्टम होने के बाद भी परिजन शव लेने को तैयार नहीं हैं। वे हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। इसी को लेकर आज उन्होंने दिल्ली-पिलानी रोड जाम किया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। इसके करीब 1 घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
फिलहाल, परिजनों का डिगावा मंडी में धरना जारी है। देर शाम कमेटी के लोगों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें कमेटी ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, बेटी का अंतिम संस्कार नहीं होगा।
इससे पहले धरनास्थल पर आज दोपहर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, इनेलो नेता सुनैना चौटाला, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दिग्विजय चौटाला और लोहारू से विधायक कांग्रेस नेता राजबीर फरटिया पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्रुति ने कहा कि CM नायब सैनी इस मामले को पर्सनली मॉनिटर कर रहे हैं। एसपी को हटाया जा चुका है। दोषियों को पकड़कर जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
वहीं, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी आज भिवानी पुलिस को 24 घंटे में मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करें।
मनीषा की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने खूब नारेबाजी भी की। 1 घंटे बाद इसे खोल दिया गया। इनसेट में मृतक मनीषा की फाइल फोटो।
मामले में आज दिनभर क्या-क्या हुआ…
- परिजनों ने दिल्ली पिलानी रोड जाम किया: परिजनों ने लेडी टीचर का शव लेने से इनकार करते हुए आज सुबह दिल्ली-पिलानी रोड जाम कर दिया। उन्होंने मोटरसाइकिलें सड़क पर खड़ी कर दीं और खुद भी बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। वे टीचर के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाया। इसके करीब 1 घंटे बाद जाम खुल सका। इसके बाद डिगावा मंडी में परिजन धरने पर बैठ गए।
- कांग्रेस विधायक बोले- सभी लोग होश से काम लें: धरनास्थल पर लोहारू के विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि जो भी लड़ाई लड़ी जाती है, उसमें सबसे ज्यादा अनुशासन की जरूरत होती है। जो भी लोग यहां पहुंच रहे हैं, वे होश से काम लें। ऐसा कोई काम नहीं करना है जिससे हमारी कोई बदनामी हो। न्याय की इस लड़ाई को हर हाल में जीतेंगे, आप धैर्य रखें। पुलिस को जो 72 घंटे का समय दिया है, उसके पूरा होने के बाद जो कमेटी फैसला लेगी, उससे हम पीछे नहीं हटेंगे।
- मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया: धरनास्थल से निकलते हुए मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा- यह घटना बहुत दर्दनाक है। इससे लोगों में आक्रोश है। क्योंकि यहां पाया गया कि घटना के वक्त जो अधिकारी यहां जमीन पर थे, उनका रिस्पॉन्स बिल्कुल ठीक नहीं था। जब लोग रिपोर्ट लेकर आए थे कि उनकी बेटी मिल नहीं रही, तब उन अधिकारियों को अपनी ड्यूटी के मुताबिक जो काम करना चाहिए था, वह इन्होंने नहीं किया। घटना के दोषियों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पुलिस और प्रशासन इस काम में लगा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर्सनली इसे मॉनिटर कर रहे हैं।
- दिग्विजय चौटाला बोले- मुख्यमंत्री जिम्मेदार: धरनास्थल पर पहुंचे जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस घटना के लिए मुख्यमंत्री सैनी जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस को फ्री हैंड नहीं दिया, जिससे पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई। ऐसा भी लग रहा है कि पुलिस कुछ छिपा रही है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
- महिला आयोग अध्यक्ष ने अल्टीमेटम दिया: करनाल पहुंचीं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने भिवानी टीचर मर्डर केस में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने भिवानी पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि 24 घंटे में असली गुनहगार की पहचान कर गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि अब इस केस में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और पुलिस को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी होगी।

वारदात वाले दिन टीचर मनीषा सीसीटीवी में दिखी थी।
डॉक्टर्स बोले- संभवत: कुछ अंगों को जानवरों ने खा लिया भिवानी के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) डॉ. बलवान सिंह ने कहा कि लेडी टीचर के शव से अंग गायब नहीं थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि मानों किसी जानवर वगैरह ने खाए हों। स्किन भी खराब थी। मनीषा का पहला पोस्टमॉर्टम करने वाले भिवानी के डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में जो चीजें मेंशन की थीं, रोहतक पीजीआई में हुए दूसरे पोस्टमॉर्टम में भी वही फाइंडिंग आई हैं।

इस मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..