14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी शताब्दी वर्षगांठ के मौके पर 26 से 28 अगस्त तक दिल्ली में 3 दिन की लेक्चर सीरीज आयोजित कर रहा है। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम ‘100 इयर्स जर्नी ऑफ आरएसएस: न्यू होराइजन्स’ रखा गया है। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मकसद संघ की 100 साल की यात्रा और अनुभवों को समाज तक ले जाना है।