- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Manipur Assam Rifles Earthquake| Delhi Mumbai News
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
म्यांमार में मंगलवार सुबह 6.10 बजे 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके मणिपुर, नगालैंड और असम सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप म्यांमार में भारत की सीमा के बहुत करीब और मणिपुर में उखरुल से मात्र 27 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में आया था। NCSके अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर गहराई पर था।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल

अहमदाबाद एयरपोर्ट को रविवार को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। इसे जांच के बाद फर्जी पाया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी तरह का मेल देश के कई अन्य एयरपोर्ट और सरकारी-निजी संस्थानों को भी भेजा गया था।