भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में सिनसिनी के रहने वाले मनुदेव और उसके 2 साथी थे। आरोप है कि ये तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की। इसके बाद जैसे ही गार्
.
इससे पहले झंडा विवाद को लेकर रविवार को पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई गई थी। देर रात जैसे ही पुलिस हटी तभी मनुदेव ने अपने साथियों के साथ गेट तोड़कर रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की।
रात 8.30 बजे तक तैनात थी पुलिस एएसपी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को दिनभर मोती महल और शहर में पुलिस तैनात की गई थी। रात 8 बजकर 30 मिनट तक जवान रहे। समाज के कुछ लोगों ने मोती महल में दिन में रियासतकालीन झंडा लगाने की चेतावनी दी थी। देर शाम तक पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
गार्ड को देखकर भाग छूटे आरोपी एएसपी ने बताया कि देर रात मनुदेव अपने 2 साथियों के साथ मोती महल के पिछले गेट पर गाड़ी से टक्कर मारी। गेट के टूटते ही गार्ड गेट पर आ गए। वह गार्ड को देखकर भाग गया। मनुदेव ने गेट को तोड़ा अंदर गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस को दी शिकायत पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह मथुरा गेट थाने पहुंचे और मनुदेव के खिलाफ शिकायत दी। मनुदेव ने इस पूरी घटना का अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव भी किया था।