- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Rajasthan MP UP | Himachal Varanasi
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार में गंगा समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे भागलपुर, वैशाली, मुंगेर और बेगूसराय सहित 7 जिलों में बाढ़ आ गई है। इससे 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज हो गया है।
यूपी में मौसम मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। रविवार को लखनऊ, अयोध्या, जालौन समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया।
बुलंदशहर के अहार क्षेत्र में गंगा उफनाई हुई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर तेज बहाव में गंगा मंदिर, हनुमान मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, जाहरवीर बाबा मंदिर और तीन धर्मशालाएं बह गईं। पूरा खादर क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पानी बह रहा है।
मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल समेत 4 राज्यों में बारिश का ऑरेंज और मध्य प्रदेश-बिहार समेत 17 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देशभर में बारिश-बाढ़ की 2 तस्वीरें…

यूपी के मुरादाबाद में रविवार को रामगंगा नदी पर बाढ़ के चलते सड़कों पर पानी भर गया।

बिहार के भागलपुर में रविवार को गंगा में बाढ़ के चलते मकान ढह गया।
रविवार को राज्यों में बारिश का डेटा मैप में देखें

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झारखंड: पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, बिजली भी गिर सकती है

पूरे झारखंड में तेज से हल्की बारिश का संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अगस्त को भी तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

यूपी में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। आज 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मुरादाबाद में रामगंगा नदी उफान पर है। इसमें एक युवक बाइक समेत बह गया। बाद में पेड़ पर 22 घंटे बैठा रहा। इसके बाद युवक का रेस्क्यू किया जा सका। पूरी खबर पढ़ें…
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 7 जिलों में बाढ़, 10 नदियां उफान पर

बिहार के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा समेत बिहार की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना के 7 प्रखंडों की 24 पंचायतें बाढ़ से घिरी हैं।अथमलगोला, बाढ़, दानापुर, दनियावां, मनेर, मोकामा और पटना सदर की पंचायतों की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। पूरी खबर पढ़ें…
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के 10 जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है। ट्रफ की एक्टिविटी होने से यहां तेज बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। यहां तेज धूप खिली रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
01:53 AM11 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: लगातार 4 दिन तेज बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 11 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इससे अगले 96 घंटे तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश से जल भराव, लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:51 AM11 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हरियाणा के 8 जिलों में आज (11 अगस्त) बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ का कहना है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश आ सकती है। इनमें से यमुनानगर में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
01:47 AM11 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 10 दिन में 32% कम बारिश हुई

पंजाब में आज भी मौसम विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल से सटे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। बीते दस दिन सामान्य से काफी अधिक कम बारिश के बाद इस सप्ताह सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। सप्ताह में तीन दिन अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
01:43 AM11 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल…

01:42 AM11 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
