स्कॉर्पियो ने पहले बाइक को टक्कर मारी। फिर पलटते हुए निर्माणाधीन मकान में जा घुसी।
अनूपपुर में स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पलटी खाते हुए निर्माणाधीन मकान में घुस गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हैं।
.
सभी मृतक बेलिया छोट के रहने वाले हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है।
एक्सीडेंट सोमवार सुबह करीब 10 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के रेऊंदा गांव में हुआ। स्कॉर्पियो सवार अनूपपुर के कोतमा से बेलिया जा रहे थे।
दो मृतक, एक घायल की पहचान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो ड्राइवर के नियंत्रण खो देने की वजह से हादसा हुआ। जिस मकान में स्कॉर्पियो घुसी, वह निर्माणाधीन है। उसमें कोई मौजूद नहीं था।
रामनगर टीआई सुमित कौशिक ने कहा- मृतकों में से शुभम अहिरवार (17) और राहुल केवट (21) की पहचान हुई है। आशीष केवट (18) निवासी बेलिया घायल है।
देखिए, दो तस्वीरें…
स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतमा से झिरिया टोला जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार टीआई कौशिक ने कहा- स्कॉर्पियो सवार लोग कोतमा से झिरिया टोला की तरह आ रहे थे। वहीं, बाइक सवार युवक झिरिया टोला से कोतमा की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। बाइक को टक्कर मार दी, फिर निर्माणाधीन मकान में जा घुसी।
ये खबर भी पढ़ें…
बाइक आपस में भिड़ीं, पिता-दो बच्चे और साले की मौत

मंडला में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक, उसके दो बच्चे और साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवक की पत्नी समेत एक अन्य बाइक सवार घायल हैं। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र में जरगी गांव में शनिवार शाम 4.30 बजे की है। मृतक सिवनी जिले के रजरवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…