शिमला के लक्कड़ बाजार से छराबड़ा की तरफ जाते हुए प्रियंका गांधी के काफिला
देश में नकली वोटों को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच वायनाड से लोकसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी आज बुधवार को शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर पौने एक बजे छराबड़ा पहुंची। वह अगले चार-पांच दिन छुट्टियां बिताएंगी
.
प्रियंका गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई मार्ग से आईं, जबकि चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा पहुंची। प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। इस दौरान वह किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगी। उनका काफिला शिमला से लगभग 12.30 बजे छराबड़ा की तरफ निकला।
बता दें कि प्रियंका गांधी ने शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति निवासी रिट्रीट के साथ छराबड़ा में अपना घर बना रखा है। प्रियंका गांधी अकसर छुट्टियां मनाने के लिए यहां आती रहती हैं।
शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का पहाड़ी शैली में बना घर

प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल गाड़ियां
सोनिया-राहुल भी कई बार आ चुके
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी कई बार छराबड़ा आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगले चार-पांच दिन यहीं रुकेंगी। इस दौरान वह हनुमान मंदिर जाखू भी जा सकती हैं। उनका यह निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी नेता से नहीं मिलेंगी।
छराबड़ा में बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर के आसपास जवान तैनात किए हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।