हरियाणा के IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को अपनी कोठी की बेसमेंट में रखे इसी सोफे पर बैठकर खुद को गोली मारी थी। इनसेट में पूरन कुमार की फाइल फोटो।
हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने चुप्पी साध ली है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर का कहना है कि पूरन कुमार के सुसाइड नोट में किस-किस का नाम है, ये अभी नहीं बताया जा सकता। पूरन कुमार की पत्नी और हरियाणा की वरिष
.
हालांकि चंडीगढ़ पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पूरन कुमार के पायजामे की जेब से 8 पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने 30 से 35 IPS अफसरों और कुछ सीनियर IAS अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह भी लिखा गया है कि हरियाणा का DGP रैंक का एक अधिकारी उन्हें बार-बार नोटिस भेजकर बेवजह परेशान भी कर रहा था।
पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) में गड़बड़ी, सरकारी आवास नहीं मिलने और प्रशासनिक शिकायतों-मुकदमेबाजी के चलते परेशान होने का जिक्र भी किया है।
चंडीगढ़ पुलिस को घटनास्थल से एक वसीयत भी मिली, जिसमें पूरन कुमार ने सारी संपत्ति अपनी पत्नी अमनीत पी. कुमार के नाम करने की बात लिखी है।
पूरन के ट्रांसफर से लेकर सुसाइड तक क्या-क्या हुआ जानिए….
- 29 सितंबर को ट्रांसफर: पूरन कुमार को इसी साल अप्रैल में रोहतक रेंज का IG लगाया गया था। 29 सितंबर को उनका ट्रांसफर रोहतक के सुनारिया में बने पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में IG पद पर कर दिया गया। दो अक्टूबर को वह DGP से पांच दिन की छुट्टी लेकर चले गए। 7 अक्टूबर तक छुट्टी काटने के बाद 8 अक्टूबर, बुधवार को उन्हें ड्यूटी जॉइन करनी थी।
- 6 अक्टूबर को गनमैन पर रिश्वत मांगने की FIR: इसी बीच, सोमवार (6 अक्टूबर) को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में पूरन सिंह के साथ रहने वाले उनके गनमैन सुशील कुमार पर केस दर्ज हो गया। सुशील कुमार यमुनानगर का रहने वाला है। रोहतक के एक शराब कारोबारी ने आरोप लगाया कि पूरन कुमार के कहने पर उनके गनमैन सुशील ने उससे ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांगी। कारोबारी ने इससे जुड़ी ऑडियो क्लिप रोहतक पुलिस को सौंप दी।
- 7 अक्टूबर को केस में पूरन कुमार का नाम आया: रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया के मुताबिक, 6 अक्टूबर को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने गनमैन सुशील से पूछताछ की तो उसने पूरन कुमार के नाम पर रिश्वत लेने की बात कही। रोहतक पुलिस ने सुशील को मंगलवार (7 अक्टूबर) को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस केस में 7 अक्टूबर तक पूरन कुमार को कोई नोटिस वगैरह जारी नहीं किया गया था।
- 7 अक्टूबर को ही पूरन कुमार ने खुद को गोली मार ली: 7 अक्टूबर को पूरन कुमार अपनी छोटी बेटी अमूल्या के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में थे। इस कोठी का नंबर 116 है। सुबह 11 से 12 बजे के बीच पूरन कुमार ने इसी कोठी के बेसमेंट में जाकर खुद को गोली मार ली। घटना का पता तब चला जब बेटी अमूल्या बाजार से लौटी और बेसमेंट में पिता की कनपटी से खून निकलते देखा। पूरन कुमार की पत्नी और वरिष्ठ IAS अफसर अमनीत पी. कुमार मुख्यमंत्री नायब सैनी और अधिकारियों के डेलीगेशन के साथ जापान दौरे पर थीं।

पूरन कुमार अपनी पोस्टिंग के दौरान इन विवादों से सुर्खियों में रहे…
- पूर्व DGP पर उत्पीड़न के आरोप: 2020 में वाई पूरन कुमार छुट्टी के दिन शहजादपुर थाने में बने मंदिर में पूजा के लिए गए थे। तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव ने पूछा कि क्या थाने में मंदिर स्थापित करने से पहले सरकार से अनुमति ली गई थी। इस पर व्यक्तिगत रंजिश, जातीय भेदभाव व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पूरन कुमार ने अम्बाला एसपी को शिकायत दी। 2022 में गृह विभाग के तत्कालीन एसीएस राजीव अरोड़ा पर पक्षपाती जांच रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया। हाई कोर्ट से स्वतंत्र अधिकारी से जांच कराने की मांग की।
- ACS पर एफआईआर की मांग की: आईजी होमगार्ड्स रहते शिकायत की थी कि यह गैर कैडर पद है। आईजीपी रैंक के रिक्त कैडर पद होने के बावजूद यह पद सौंपा गया है, ताकि अपमान व उत्पीड़न किया जा सके। मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा। उन्होंने गृह विभाग के तत्कालीन एसीएस राजीव अरोड़ा पर एफआईआर की मांग तक की।
- पोस्टिंग पर सवाल: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखे। एससी अफसरों को फील्ड पोस्टिंग में उचित प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाया।
- नई गाड़ी नहीं मिली तो पुरानी लौटा दी: टेलीकॉम विभाग में रहते नई इनोवा कार न मिलने पर पुरानी होंडा सिटी कार विभाग को लौटा दी। होंडा सिटी कार 7 साल पुरानी थी। मुख्य सचिव को पत्र लिख सिस्टम पर सवाल उठाए थे।
- अफसरों के 2-2 आवास का मामला उठाया: 2023 में 9 आईपीएस अफसरों को 2-2 सरकारी आवास अलॉटमेंट को लेकर सरकार को पत्र लिखा। सरकार ने पत्र जारी किया कि कोई भी अफसर 2 सरकारी आवास नहीं रखेगा।
- DGP के खिलाफ पत्र लिखा: 2024 में DGP शत्रुजीत कपूर के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखा कि हरियाणा पुलिस सेवा अधिकारियों के अस्थायी ट्रांसफर शासनादेश के खिलाफ किए गए हैं और इनकी जांच होनी चाहिए।
- प्रमोशन में देरी पर शिकायत की: 2024 केंद्रीय कार्मिक विभाग व सीएम को पत्र लिख आरोप लगाया कि 1991, 1996, 1997, 2005 बैच के आईपीएस अफसरों के प्रमोशन सही नहीं हैं। 2006 बैच के आईपीएस अफसरों को समय पर प्रमोशन न मिलने पर भी शिकायत भेजी।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी की शिकायत की: 2024 लोकसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल पर आरोप लगाए कि एससी अफसरों के ट्रांसफर कर रहे हैं। जनरल अफसरों के ट्रांसफर नहीं कर रहे।
- IPS की पोस्टिंग की शिकायत की: 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में आईपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार की पोस्टिंग को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि वह अधिकारी सत्ताधारी पार्टी के करीबी हैं, इसलिए ट्रांसफर होना चाहिए।
- फील्ड तैनाती को लेकर IPS की शिकायत की: 2024 विधानसभा चुनाव में आईजी रैंक के एक IPS अफसर की शिकायत की। चुनाव आयोग को भेजे पत्र में कहा कि आईजी का 31 अक्टूबर 2024 को रिटायरमेंट है। फील्ड में तैनात नहीं रह सकते।
—————————–
ये खबरें भी पढ़ें :-
IPS पूरन कुमार ने एक दिन पहले बनाई वसीयत:IAS पत्नी ने जापान से 15 कॉल की मगर फोन नहीं उठाया, रसोइए से बोले-डिस्टर्ब मत करना

हरियाणा के IPS अफसर वाई पूरन कुमार के रसोइए ने 7 अक्टूबर को हुए सुसाइड की पूरी घटना बताई है। रसोइए का कहना है कि पूरन कुमार सुबह ही कोठी के बेसमेंट में चले गए थे और उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई डिस्टर्ब न करे। इस बीच उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, ने जापान से पति को 15 बार कॉल किए, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणा- IPS सुसाइड के पीछे करप्शन केस संभव:पत्नी-2 IPS को भेजे सुसाइड नोट में बड़े अफसरों के नाम; IAS पत्नी आज पहुंचेंगी चंडीगढ़

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के शव का आज चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा। उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार भी चंडीगढ़ लौट रही हैं। सुसाइड के वक्त वह CM नायब सैनी के साथ जापान के ऑफिशियल दौरे पर थीं। पढ़ें पूरी खबर…