- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood| Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi MP Rain Alert
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब पिछले तीन दिनों से बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का सबसे प्रभावित हैं। इन 7 जिलों के 350 से अधिक गांवों में 5-7 फीट तक पानी भरा हुआ है।
हालात इतने खराब हैं कि लोगों को सेना के हेलिकॉप्टर से बचाया जा रहा है। चिनूक हेलिकॉप्टर, जमीन और पानी पर चलने वाले एम्फीबियन वाहनों से लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को सेना ने 6 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।
जम्मू में बारिश और बादल फटने से भारी तबाही के बीच फंसे करीब 3 हजार टूरिस्ट्स को निकाला गया है। गुरुवार को रेलवे ने उनके लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। एक ट्रेन लगभग 1,500 यात्रियों को लेकर जम्मू से बनारस और दूसरी ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें 1,500 से ज्यादा यात्री सवार हुए।
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.45 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया था।
यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। वाराणसी समेत 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान 84.73 मीटर के करीब पहुंच गया, जिससे इस महीने दूसरी बार रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। संगम के पास सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चल रही है।
देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चंबा-भरमौर सड़क नदी के तेज बहाव में बह गई।

पंजाब के गुरदासपुर में सेना ने एक टापू पर फंसे 27 लोगों को चीता हेलिकॉप्टर से बचाया।

असम के गुवाहाटी में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें..

देशभर के मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल में कई जगह लैंडस्लाइड, मंडी में NH पर बह रहा पानी

कैंचीमोड़ में शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे।

भारी बारिश के बाद चंबा-भरमौर सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी के साथ बह गया।

मंडी के बल्ह में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद NH पर पानी की तेज धार बही।
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वैष्णो देवी यात्रा लगातार चौथे दिन स्थगित, लैंडस्लाइड में 35 की मौत हुई थी
भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कटरा में वैष्णो देवी यात्रा शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मौसम की स्थिति को देखते हुए, अगले दो से तीन दिनों में फिर से यात्रा शुरू होने का संकेत दिया है।
बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को अगली सूचना तक यात्रा नहीं करने और श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। कटरा में वैष्णो देवी मार्ग पर 26 अगस्त को बादल फटने से लैंडस्लाइड हुई थी। इसमें 35 लोग मारे गए थे।
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 8 जिलों में यलो अलर्ट, 2,196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट, 200 मकान ढहे

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के बाद, शुक्रवार को बारिश कुछ कम हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए हैं। 200 से ज्यादा मकान ढह गए। पांच लोगों की मौत हो चुकी है। दंतेवाड़ा नगर समेत आस-पास के गांवों में कुल करीब 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल रेंज में सड़क से मलबा साफ करने का काम जारी
03:09 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: 6 दिन बारिश, 4 जिलों में यलो अलर्ट, भरमौर में फंसे 3 हजार श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में आज बारिश का यलो अलर्ट है। चंबा जिला के भरमौर में मणिमहेश यात्रा के लिए आए 3 हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए आज रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। पूरी खबर पढ़ें…
02:51 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
सेना ने पंजाब में टापू पर फंसे 27 लोगों को चीता हेलिकॉप्टर से बचाया
पंजाब में बाढ़ के बीच सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन तीन दिन से जारी है। 28 अगस्त को सेना ने पंजाब के गुरदासपुर से रेस्क्यू का एक वीडियो X पर शेयर किया और बताया कि जवानों ने चीता हेलिकॉप्टर से एक टापू पर फंसे 27 लोगों को बचाया।
घटना 27 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे की है। गुरदासपुर के लस्सियां क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। इससे एक टापू पर 27 लोग फंस गए। चारों तरफ पानी था। सूचना मिलने पर, तीन चीता हेलिकॉप्टरों से सेना की टीम पहुंची और मुश्किल परिस्थितियों में सभी का रेस्क्यू किया।
02:25 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 2 सितंबर तक बाढ़ का खतरा, 4 जिलों में फ्लैश रेड अलर्ट; 350 गांवों में पानी

पंजाब में शुक्रवार से अगले तीन दिन खतरे के हैं। पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
01:50 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त डोडा-भद्रवाह रोड की मरम्मत जारी
01:42 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट; फरीदाबाद में कार ड्रेन में गिरी, 2 की मौत

हरियाणा में मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हवाओं के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। बीती रात फरीदाबाद में गौछी ड्रेन में एक कार गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
01:40 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: 3 सितंबर तक बारिश-बिजली का अलर्ट, 40KM की रफ्तार से हवा चल सकती है

झारखंड में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने तीन सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:35 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बक्सर में स्टेट हाईवे पर आया पानी

बिहार के 32 जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, नालंदा समेत 32 जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पटना में सुबह बारिश हुई। पटना के दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह घाट में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:24 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 3 दिन तक राज्य में तेज बारिश का दौर रहेगा

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले गुरुवार को तेज बारिश होने से भोपाल, इंदौर और रायसेन की सड़कें तालाब बन गईं। भोपाल में सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें…
01:19 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, सलूंबर में टीचर बहे, भीलवाड़ा में 2 युवतियां डूबीं

राजस्थान में अगले दो सप्ताह मानसून एक्टिव रहने का अनुमान है। शुक्रवार को 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 सितंबर तक औसत से ज्यादा बरसात होने का अनुमान है। गुरुवार को सलूंबर के झल्लारा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे टीचर बाइक समेत नदी में बह गए। भीलवाड़ा के बड़लियास में नदी में नहाने गई 2 सहेलियां अचानक पानी का स्तर बढ़ने से डूब गईं। पूरी खबर पढ़ें…
01:12 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में बारिश का हाल

01:11 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
