उज्जैन के महिदपुर में गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान पथराव हो गया।
उज्जैन के महिदपुर में भगवान गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान पथराव हो गया। जिसके बाद तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।
.
दरअसल, सवारी में लव जिहाद की झांकी बनाई गई थी। इसे लेकर वर्ग विशेष को ऐतराज था। सवारी जब मोती मस्जिद के पास से गुजर रही थी। तभी झांकी में मौजूद लोगों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मुस्लिम समाज ने घेरा तहसील कार्यालय बताया जा रहा है कि झांकी में मुस्लिम समाज को बदनाम करने की अफवाह के बाद समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान करीब मुस्लिम समाज के 200 से ज्यादा लोग उग्र हो गए।
उन्होंने लव जिहाद की झांकी में पुतले को पहनाई टोपी, दाढ़ी और बुर्का हटाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम ने तत्काल हटवाने की बात भी कही और मुस्लिम समाज की आपत्ति को लेकर एक आवेदन देने को कहा। जिसके बाद वहां मौजूद युवा नाराज हो गए और आक्रोशित होकर वहां चले गए।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। सभी अपने घर चले गए हैं। ऐहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
झांकी एक हजार से ज्यादा लोग थे शामिल सवारी अभी भी निकल रही है। पुलिस-प्रशासन ने झांकी में जरुरी बदलाव कर लव जिहाद वाली झांकी को भी निकालने की अनुमति दी है।
इस झांकी को लेकर हुआ बवाल।

महिदपुर में गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव हो गया।

सवारी के दौरान लव जिहाद की झांकी निकाली गई। इसी पर पत्थर फेंके गए।

बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा।

बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति काबू में बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
खबर लगातार अपडेट हो रही है..