- Hindi News
- National
- Air India Flight From Thiruvananthapuram To Delhi Diverted To Chennai KC Venugopal
चेन्नई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 करीब दो घंटे तक चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर ही घूमती रही।
तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार शाम तकनीकी खराबी के कारण चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार फ्लाइट ने 8:17 उड़ान भरी। इसे 10:45 बजे दिल्ली पहुंचना था।
इसी फ्लाइट में मौजूद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि दिल्ली जा रहा एअर इंडिया विमान में मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। फ्लाइट हादसे के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी। एक बड़ा हादसा टला है।
वेणुगोपाल ने X पर लिखा- फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट किया गया। पहली बार लैंडिंग में रनवे पर एक विमान आ गया। कैप्टन ने तुरंत विमान को ऊपर उठाया, जिससे सभी की जान बच गई। दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग हुई।
एअर इंडिया ने कहा, ‘फ्लाइट क्रू ने AI2455 की टेक्निकल प्रॉब्लम और खराब मौसम के कारण चेन्नई में सेफ लैंडिंग कराई। यहां उसकी जांच की जा रही है। चेन्नई में हमारी टीम यात्रियों की मदद कर रही। उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजा जाएगा।’

केसी वेणुगोपाल ने X पोस्ट में बताया पूरा घटनाक्रम…
‘तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455, जिसमें मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे, आज हादसे के बहुत करीब पहुंच गई। उड़ान पहले देरी से शुरू हुई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तेज झटके (टर्बुलेंस) लगे। करीब एक घंटे बाद कैप्टन ने बताया कि फ्लाइट में सिग्नल की खराबी है और इसे चेन्नई डायवर्ट किया जा रहा है। करीब दो घंटे तक हम चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाते रहे। पहली बार उतरने की कोशिश में एक डरावना पल आया, जब पता चला कि रनवे पर दूसरा विमान था। कैप्टन ने तुरंत विमान को ऊपर उठाया, जिससे सभी की जान बच गई। दूसरी कोशिश में फ्लाइट सुरक्षित उतरी। हम पायलट की सूझबूझ और किस्मत से बच गए। यात्रियों की सुरक्षा किस्मत पर नहीं छोड़ी जा सकती। मैं DGCA और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से आग्रह करता हूं कि इस घटना की तुरंत जांच करें, जिम्मेदारी तय करें और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक दोबारा कभी न हो।’
एअर इंडिया ने कहा- रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था
एअर इंडिया ने X पर केसी वेणुगोपाल की पोस्ट के जवाब में लिखा- हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि चेन्नई की ओर फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला सावधानी के तौर पर लिया गया था। क्योंकि विमान में तकनीकी समस्या और खराब मौसम की स्थिति थी। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने गो-अराउंड का निर्देश दिया था। यह किसी दूसरे विमान के रनवे पर होने की वजह से नहीं था।

एअर इंडिया ने कहा- हमारे पायलट ऐसे हालात को संभालने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का अपग्रेडेशन शुरू:एअर इंडिया बोली- ₹3300 करोड़ खर्च कर ज्यादा भरोसेमंद बनाएंगे; अहमदाबाद में यही प्लेन क्रैश हुआ था

एअर इंडिया ने अपने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ही क्रैश हुआ था, इस हादसे में 270 लोगों की जान गई थी। पूरी खबर पढ़ें…