ब्रजराज अपना नुकसान दिखाते हुए
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को दो निहंगों ने एक प्रवासी के खोखे में आग लगा दी। इस आग में दुकानदार का सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली।
.
पीड़ित उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो गिलवाली गेट इलाके में रहकर खोखा लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका आरोप है कि दो निहंग लंबे समय से उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर निहंगों ने उनके खोखे में आग लगा दी।
उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पंजाब में प्रवासियों को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। कुछ दिन पहले ही खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर अन्य राज्यों से आए लोगों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने की भी धमकी दी।
थाने के बाहर पहुंचा प्रवासी भाईचारा
पीड़ित की जुबानी जानिए पूरा मामला….
- मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा : पीड़ित ब्रजराज चौरसिया ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता हैं। इसके लिए उसने गिलवाली गेट इलाके में खोखा खोल रहा है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को दो निहंग आए और उसके साथ अभद्रता की। फिर उसके खोखे में आग लगा दी। आग में उसका सब कुछ बर्बाद हो गया है।
- पैसे मांगते है, न देने पर धमकी देते है : पीड़ित ब्रजराज चौरसिया के रिश्तेदार राजीव कुमार ने बताया कि ये निहंग अक्सर स्थानीय दुकानदारों से पैसे मांगते हैं और मना करने पर धमकी देते हैं। मगर आज इन्होंने हद पार कर दी और एक गरीब का रोजगार जला दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भाईचारा पुलिस के पास पहुंच चुका है और सभी इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
- हम डर-डर कर काम कर रहे : राजीव कुमार ने अपील की, पुलिस हमें सुरक्षा दे। हम डर-डर कर काम कर रहे हैं। ऐसा व्यवहार हमारे साथ न हो। हम मेहनत से अपना पेट पालते हैं, हमें इंसाफ चाहिए। ब्रजराज ने भी प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
उधर, इस मामले में प्रवासी भाईचारा थाने के बाहर एकत्रित होकर पीड़ित के समर्थन में सामने आया और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि उसने बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं।
प्रवासियों को लेकर लगातार जारी हो रही बयानबाजी…
पन्नू ने चार दिन पहले जारी किया था वीडियो : खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने चार दिन पहले भड़काऊ वीडियो जारी किया था। इसमें उसने कहा था कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा कराएगा। अन्य राज्यों से आए लोगों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने की भी धमकी दी थी। उसने कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
19 अक्टूबर तक बटाला रेलवे स्टेशन पर छापे लगेंगे : खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा था कि पंजाब हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। 19 अक्टूबर तक बटाला रेलवे स्टेशन पर छापे लगेंगे। यहां नारे लिखे गए थे। पन्नू ने पंजाब के DGP गौरव यादव को भी चेतावनी देते हुए मान सरकार को “तीला-तीला” करने की धमकी दी थी।
प्रवासियों और हिंदुत्व का मुद्दा उठाया : अपने वीडियो में पन्नू ने कहा था कि खासकर वे पंजाबी राज्य छोड़ें, जो हिंदुत्व आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। उसने चेतावनी दी थी कि अल्टीमेटम न मानने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्या करेगा।
—————————-
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भड़काऊ VIDEO जारी किया:बोला- दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा, पंजाब में रहना है तो दिवाली न मनाएं

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने फिर भड़काऊ वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा कराएगा। (पूरी खबर पढ़ें)