- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Himachal Cloudburst | Uttarakhand Kashmir UP Rajasthan Delhi MP Kerala Alert
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
देश के 4 राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से वापसी के बीच मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। मध्य प्रदेश में शनिवार को 25 जिलों में बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बलिया, गोंडा समेत 8 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर-खीरी में 24 घंटे में 8 मकान नदी में समा गए हैं। राजस्थान में भी शनिवार को जाते हुए मानसून के बीच तेज बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसा है। हालांकि, अब इसकी विदाई का दौर शुरू हो गया है। 20 जून से 20 सितंबर तक बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में 427 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड समेत 21 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना-अंडमान में भी आंधी तूफान की चेतावनी है।
राज्यों में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शनिवार को तेज बारिश हुई।

भोपाल में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे, शाम को तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के गुना में भी शनिवार को तेज बारिश हुई, इससे सड़कों पर पानी भर गया।
राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखीमपुर समेत 8 जिलों में बाढ़

यूपी में बारिश से नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी, बलिया, गोंडा समेत 8 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखीमपुर खीरी में 4 सेकेंड में मकान ढह गया। 24 घंटे में यहां 8 मकान नदी में समा गए हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो इस सीजन में बाढ़-बारिश से 1361 मकान ढह चुके हैं। बंगाल की खाड़ी में एक और वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके असर से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा बरसात

राजस्थान के दक्षिणी जिलों में मानसून सक्रिय है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 74MM बारिश हुई। 24 सितंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
03:06 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश: सितंबर के आखिरी मौसम; मानसून की वापसी भी होगी

देश के 4 राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से वापसी के बीच मध्यप्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि लोकल सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से भी पानी गिर रहा है। रविवार को भी इन सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…
02:52 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 10 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, गरियाबंद में चली तूफानी हवा

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में खास बारिश नहीं हुई है। हालांकि, गरियाबंद जिले में शनिवार को तेज आंधी-तूफान से अफरा-तफरी मच गई। रविवार को महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा इन 10 जिलों में अंधड़, बिजली चमकने और बादल गरजने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
02:40 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 7 दिन एक्टिव रहेगा मानसून

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। अगले 7 दिन तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
02:27 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर से बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से झारखंड में 24 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में चार दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच कई इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
02:11 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 5 दिन उतार-चढ़ाव भरा मौसम रहेगा, दिन का तापमान बढ़ेगा

राज्य में मानसून की विदाई के बाद अब कुछ दिनों तक दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 25 सितंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाएं चलेंगी। जिससे हरियाणा में मौसम सूखा रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
01:52 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: 2 दिन बाद हल्की बारिश की संभावना; मानसून की विदाई शुरू

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 से 24 सितंबर तक प्रदेश भर में धूप निकलेगी। इस दौरान प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है। तीन दिन बाद से 26 सितंबर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…
01:36 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

01:35 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
