- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Delhi NCR MP Rajasthan | Sikkim Haryana Punjab Kerala Monsoon
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी है। पिछले 9 दिनों में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 46 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य की 208 सड़कें बंद हैं। सिरमौर और कांगड़ा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टाफ और छात्राओं से भरी बस 6 फीट गहरे पानी में फंस गई। बस में सवार 24 से अधिक लोगों को एक घंटे बाद बचाया गया।
इधर, सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। इससे सुदूर युकसोम कस्बे में लकड़ी के दो पुल टूट गए हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी इलाके में तेज बारिश होगी। दोनों राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
4 तस्वीरों में बारिश-बाढ़ के हालात…

असम के गोलाघाट में कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हैं। रेस्क्यू का काम जारी है।

हिमाचल के मंडी के सेराज घाटी में गुरुवार को बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा। गाड़ियां बह गईं।

एमपी के मंडला के कई गांवों में बाढ़ के हालात हैं। घरों को खाली करवाया गया है।

राजस्थान के सीकर में गुरुवार को बारिश के पानी में कार डूब गई। पुलिस ने फंसे लोगों को बचाया।
अब देशभर में बारिश की स्थिति मैप से समझिए…

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
07:44 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में सुबह से तेज बारिश
07:14 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू
दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर से बारिश शुरू हो गई है। सरिता विहार और मथुरा रोड पर जाम लगा है।
06:06 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड के 6 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के 6 जिलों में तेज बारिश होगी। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची के भी कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
06:02 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में मारकंडा ड्रेन ओवरफ्लो, गांव में पानी घुसा
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा ड्रेन ओवरफ्लो हो गई है। जिससे पानी कठवा गांव ने घुस गया। इलाके की सड़कें और खेत की फसलें डूब गई हैं।
04:39 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा के 9 जिलों में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, हिसार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
राज्य के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। पूरी कबर पढ़ें…
04:25 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात: 24 घंटे में 92 तहसीलों में बारिश

गुजरात में बीते दिनों में लगातार बारिश के बाद अब मानसून सुस्त पड़ने लगा है। आज राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के 92 तहसीलों में बारिश हुई है। भावनगर के गरियाधर और सीहोर में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज की गई है।
03:56 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
जबलपुर: बरगी बांध के 17 गेट खोले, भेड़ाघाट में बाढ़
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध के 17 गेट खोले गए हैं। इससे भेड़ाघाट में बाढ़ आ गई है। कई इलाके पानी में डूब गए हैं।
03:29 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में सुबह से बादल छाए, आज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होगी। सुबह से ही बादल छाए हैं।
03:26 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 18 जिलों में बारिश, 40KM/h से चलेगी हवा

बिहार के एक बार फिर से मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
03:25 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
13 जुलाई तक उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में 13 जुलाई तक तेज बारिश होगी।
03:15 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: रायपुर-दुर्ग समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गुरुवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग ने आज को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरिया, बालोद, बलौदाबाजार, सरगुजा समेत 26 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
03:10 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
नागपुर और हरियाणा में बाढ़ के हालात, PHOTOS

महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार शाम तेज बारिश हुई। कई सड़कों पर पानी भर गया।
02:58 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 3 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

पंजाब में आज से मानसून सुस्त हो रहा है। 3 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में हालात सामान्य रहने वाले हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 4 दिन सामान्य रहेंगे। वहीं, बीते दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में लगातार कमी देखने को मिली है। राज्य के औसत तापमान में 2.4 डिग्री की कमी देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
02:52 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP: नोएडा में नाले में घुसी कार, इटावा में बस डूबी

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ, फतेहपुर समेत 5 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। नोएडा में सड़क किनारे बने नाले में कार घुस गई।
इटावा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टाफ और छात्राओं से भरी एक बस करीब 6 फीट गहरे पानी में फंस गई। बस में सवार 24 से अधिक लोग करीब एक घंटे तक पानी में फंसे रहे। पूरी खबर पढ़ें…
02:51 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP: 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, शिवपुरी का हरसी बांध ओवरफ्लो

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
गुना जिले में गुरुवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा कुंभराज के खेजरा रामा गांव में हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
02:49 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: 3 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, मंडी में 1194 घर ढहे

हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में आज हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
कल-परसों भी कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ही हल्की बारिश के आसार है। पूरी खबर पढ़ें…
02:47 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, सवाई माधोपुर में युवक डूबा

मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 5 दिन अच्छी बारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
शुक्रवार को करौली और सवाई माधोपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:45 AM11 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
कौन से राज्य में कितनी बारिश हुई
