आम आदमी पार्टी ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता को पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस संबंध में AAP के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने इसका लेटर जारी कर दिया है।

.

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट्स में से एक माने जाते हैं। उनकी कंपनी का करीब 5 हजार करोड़ का टर्नओवर है। गुप्ता को राज्यसभा भेजने की अटकलें शनिवार को ही लगनी शुरू हो गई थी।

उन्होंने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।

जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया। बता दें कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद पंजाब में एक राज्यसभा सीट खाली हो गई थी।

पहले इस सीट से अरविंद केजरीवाल और फिर मनीष सिसोदिया के राज्यसभा जाने की चर्चा थी। हालांकि किसी बाहरी को पंजाब से राज्यसभा भेजने पर पंजाबी नाराज न हो जाएं, इसलिए पार्टी ने यह रिस्क नहीं उठाया।

कौन है राजिंदर गुप्ता, जिन्हें पंजाब का अंबानी कहा जाता…

  • पंजाब के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट : राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की यूनिट लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी की चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत विदेश में शाखाएं हैं।
  • कंपनी का 5 हजार करोड़ का टर्नओवर : ट्राइडेंट कंपनी का सालाना टर्नओवर 5 हजार करोड़ रुपए से भी ऊपर का है। राजिंदर गुप्ता को पंजाब का धीरूभाई अंबानी भी कहा जाता है। कंपनी टॉवेल, बेडशीट और कॉटन पेपर बनाती है। ट्राइडेंट में तैयार हो रहे उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में एक्सपोर्ट हो रहे हैं। हाल ही में USA में भी कंपनी ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी, जहां विदेशी ग्राहकों ने उत्पादों की सराहना की थी।
  • उद्योगपति के साथ समाजसेवी भी हैं गुप्ता : राजिंदर गुप्ता मशहूर उद्योगपति तो हैं ही, उसके साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। वह कई धार्मिक और समाजसेवी संगठनों को दान देते हैं। कोरोना काल में भी ट्राइडेंट की तरफ से देश में लाखों PPT किटें और मास्क तैयार कर मुफ्त बांटे गए थे। इसके अलावा वे श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन थे। इसके पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
  • पिता-पुत्र मिलकर संभाल रहे बिजनेस : ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता और उनका बेटा अभिषेक गुप्ता मिलकर बिजनेस को संभाल रहे हैं। अभिषेक कंपनी में प्रबंध निदेशक के पद हैं। वह ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। राजिंदर गुप्ता की एक बेटी नेहा गुप्ता है, जिसने लंदन के कैस बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है।

9 महीने टाइम मैगजीन ने चुना था पर्सन ऑफ द ईयर करीब नौ महीने पहले कारोबारी राजिंदर गुप्ता और उनके ट्राइडेंट समूह को अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन के दिसंबर 2024 (पर्सन ऑफ द ईयर) संस्करण में शामिल किया गया था। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के अनुसार, ट्राइडेंट ग्रुप एक डायवर्सिफाइड वैश्विक समूह है, जिसकी टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और केमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ट्राइडेंट समूह एक वैश्विक टेक्सटाइल पावर हाउस के रूप में उभरा है, आज जिनका 61% उत्पादन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेताओं को निर्यात किया जाता है।

उम्मीदवार घोषित करने की कॉपी…

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *