बिहार के आरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या से जुड़े कुछ आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। एक को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी बरामद किए गए हैं।

.

STF को गैंगस्टर मर्डर केस से जुड़े 3 अपराधियों बलवंत, रवि रंजन और अभिषेक के बिहियां थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। टीम ने मंगलवार सुबह 5 बजे कटिया रोड के पास उन्हें घेर लिया।

बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बलवंत और रवि रंजन को पैर में गोली लगी है। दोनों को आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनके पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंदन मिश्रा हत्याकांड के पीछे संगठित गिरोह का हाथ है। जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या में बलवंत नामजद आरोपी था। मृतक चंदन के पिता ने उसका नाम दिया था।

मुठभेड़ के बाद की 3 तस्वीरें…

मुठभेड़ वाली जगह पर खून के निशान मिले हैं।

मुठभेड़ में 2 अपराधियों के पैर में गोली लगी।

मुठभेड़ में 2 अपराधियों के पैर में गोली लगी।

आरा सदर हॉस्पिटल में भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

आरा सदर हॉस्पिटल में भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। SP भोजपुर राज ने बताया कि ‘फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया जाएगा।’

एक अपराधी गिरफ्तार

STF पटना को गुप्त सूचना मिली थी। चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल 3 अपराधी बिहियां रेलवे स्टेशन के पास हथियार लेकर पहुंचे हैं। इनपुट के आधार पर STF और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अपराधी को पकड़ा गया।

इस दौरान फायरिंग करते हुए 2 अपराधी भागने लगे। इसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों के पैर में गोली मार दी।

अपराधियों के द्वारा ग्रामीण पर भी निशाना बनाया जा रहा था लेकिन समय रहते ही टीम ने दोनों को मारकर जख्मी कर दिया है।

पकड़े गए अपराधियों में 2 बक्सर के

पकड़े गए 3 अपराधियों में 2 बक्सर और एक भोजपुर का रहने वाला है। इनकी पहचान बलवंत कुमार सिंह बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के लिलाधरपुर गांव निवासी, अभिषेक कुमार चक्की के परसिया गांव के रहने वाले के तौर पर हुई है।

एक अपराधी रवि रंजन कुमार भोजपुर के बिहियां थाना क्षेत्र के चकड़ही गांव का है।

बलवंत को हाथ-पैर में 2 गोलियां लगी है। वहीं रवि रंजन की जांघ में एक गोली लगी है।

पारस हॉस्पिटल में हुई चंदन मिश्रा की हत्या

17 जुलाई को पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की गई थी। हॉस्पिटल के कमरे में ही उसे 5 शूटर्स ने गोलियों से भून दिया था।

चंदन की हत्या के पीछे शेरू गैंग का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने कोलकाता से मेन शूटर तौसीफ समेत 4 को गिरफ्तार किया है।

फिल्मी स्टाइल में मर्डर की 2 तस्वीरें…

पिस्टल की नॉट चढ़ाते हुए वॉर्ड में घुसते 5 अपराधी।

पिस्टल की नॉट चढ़ाते हुए वॉर्ड में घुसते 5 अपराधी।

30 सेकेंड में गोली मारने के बाद वॉर्ड से भागते अपराधी।

30 सेकेंड में गोली मारने के बाद वॉर्ड से भागते अपराधी।

————

इसे भी पढ़िए…

भास्कर एक्सक्लूसिव गैंगस्टर हत्याकांड- मर्डर के बाद तौसीफ ने बदला लुक:क्लीन शेव, बाल भी छोटे करवाए; शेरू के इशारे पर बिना एडवांस चंदन मिश्रा का मर्डर किया

पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 4 बजे पटना सिविल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तौसीफ को 3 दिनों की रिमांड पर भेज दिया। वहीं हर्ष, भीम और निशु खान को जेल भेज दिया गया। चंदन मिश्रा की हत्या करने के बाद तौसीफ ने पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश की। कोलकाता भागने के दौरान तौसीफ बादशाह ने अपना पूरा लुक बदल लिया था। पूरी खबर पढ़ें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *