• Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

24 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में फिर से जोरदार बारिश हो सकती है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया, जिसमें एक 5 साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में, वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने रास्ते पर हुए भीषण भूस्खलन में एक 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई और 9 घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुतान्ह गांव में एक घर के ऊपर चट्टान गिरने से एक नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, 401 सड़कें बंद हो गई हैं।

इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की जोन से एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। रेस्क्यू टीम नदी के किनारे तलाशी अभियान चला रही है।

बाघ कुशल तैराक होते हैं। ऐसे में उसके नदी में डूबने की संभावना कम है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि नदी में बहने से पहले ही बाघ की मौत हो चुकी होगी।

देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

सोमवार देर रात तक बाघ का कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार देर रात तक बाघ का कोई पता नहीं चल सका।

राजस्थान के झाड़ोल के चंदवास गांव में बने चंद्रेश्वर महादेव का मंदिर बाढ़ के पानी में डूब गया। इससे मछलियां शिवलिंग के चारों ओर घूमती नजर आईं।

राजस्थान के झाड़ोल के चंदवास गांव में बने चंद्रेश्वर महादेव का मंदिर बाढ़ के पानी में डूब गया। इससे मछलियां शिवलिंग के चारों ओर घूमती नजर आईं।

प्रयागराज में सोमवार को भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से संगम नगरी में पानी घुस गया।

प्रयागराज में सोमवार को भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से संगम नगरी में पानी घुस गया।

महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश के दौरान गायों को प्लास्टिक की चादरों से ढक दिया गया।

महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश के दौरान गायों को प्लास्टिक की चादरों से ढक दिया गया।

सोमवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *