सक्ती2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से कई मजदूर झुलस गए हैं।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं।
घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। रायगढ़ के ही मेट्रो हॉस्पिटल में 3 घायलों का इलाज चल रहा है। 2 मजदूरों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 6 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
PMO ने मुआवजे की घोषणा की है। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।
घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए-

सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया।

मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया।

सक्ती हादसे में PMO ने मुआवजे की घोषणा की है।

सीएम विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा की।

घटना से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
04:56 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर- मंत्री जायसवाल
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि तत्काल स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव से चर्चा कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। आसपास के क्षेत्रों से एम्बुलेंस और चिकित्सा संसाधनों को तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।
04:41 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश- कलेक्टर
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल को छोड़कर रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल को भी आकस्मिक स्थिति और बेहतर इलाज के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
04:37 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ज्यादातर मजदूर और टेक्नीशियन चपेट में आए -ASP
एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कहा कि घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। अंदर कोई और मजदूर तो नहीं फंसा है इसकी जांच की जा रही है।
04:33 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
SSP बोले- रायगढ़ में 8 घायल मजदूरों की मौत
SSP शशिमोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ के 4 अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया था। 8 मजदूरों की मौत हो गई है। 6 घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।
04:14 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
फोर्टिस अस्पताल पहुंचे रायगढ़ SSP
सक्ती प्लांट हादसे में घायल हुए श्रमिकों का इलाज रायगढ़ के फोर्टिस में अस्पताल में चल रहा था, जहां पहले 6 की मौत हुई थी, वहीं अभी 2 और मजदूरों की मौत हो गई। इस तरह रायगढ़ में 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हालातों की जानकारी लेने रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।
03:55 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रायगढ़ फोर्टिस और बालाजी अस्पताल में भर्ती मजदूर
रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम-
मनाश गिरी कार्तिक महतो ब्रजेश कुमार केशव चंद्रा भुनेश्वर चंद्रा अभिषेक चंद्रा नदीम अंसारी मिलन वारे संदीप शिवनाथ मुर्मू
रायगढ़ बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती घायलों के नाम-
बनवारी लाल बरेठी उपेंद्र परदेसी लाल चंद्रा
03:36 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
परिजन बोले- प्लांट प्रबंधन भी कोई जानकारी नहीं दे रहा
माधव प्रसाद यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई उद्धव सिंह यादव लापता है। न घर आया है और न ही अस्पताल में मिल रहा है। प्लांट प्रबंधन भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है।
03:34 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कोई सुनवाई नहीं है- मृतक का बेटा
चित्रसेन पटेल ने बताया कि उनके पिता अमृतलाल पटेल की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। यहां कोई सुनवाई नहीं है।
03:28 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद एक मजदूर लापता
सनी ने बताया कि उनके भाई रामेश्वर महिलांगे मिसिंग है। प्लांट वाले जानकारी नहीं दे रहे हैं। अस्पताल में भी नहीं है। प्लांट प्रबंधन बताए कि मेरा भाई कहां है?
02:53 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
02:27 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मृतकों के परिजनों को नौकरी दिया जाए- पूर्व विधायक
मालखरौदा से पूर्व विधायक चैन सिंह सामले ने कहा कि मृतकों के परिजनों को नौकरी दिया जाए। उचित मुआवजा दिया जाए। ऐसा नहीं होता है तो लड़ाई लड़ी जाएगी।
02:14 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वेस्ट बंगाल से काम करने आए थे- सुपरवाइजर
ठेका कंपनी के सुपरवाइजर हादसे के समय मौके पर थे। उन्होंने बताया कि बॉयलर-1 में ब्लास्ट हुआ। हम लोग पेंटिंग का काम कर रहे थे। हम लोग वेस्ट बंगाल से काम करने आए थे।
02:08 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्लांट के सामने बैठे विधायक रामकुमार यादव
विधायक रामकुमार यादव परिजनों के साथ प्लांट के सामने बैठे हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवजे की मांग की है।
02:06 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा दिया जाए- बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। बैज ने कहा कि इस घटना में 9 मजदूरों की मौत और 50 से अधिक के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने इसे हादसा नहीं बल्कि ‘हत्या’ बताते हुए प्लांट प्रबंधन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
02:04 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अच्छा इलाज देना पहली प्राथमिकता- प्रबंधन
प्लांट प्रबंधन ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि सिंहितराई प्लांट की एक बॉयलर यूनिट में हादसा हुआ। इस यूनिट का संचालन और रखरखाव NTPC GE Power Services Limited (NGSL) के कर्मचारी करते हैं, और वही इसमें शामिल थे।
प्रबंधन ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता घायल लोगों को अच्छा इलाज देना है। इसके लिए वे डॉक्टरों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
प्रबंधन ने यह भी कहा कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पार्टनर्स और अधिकारियों के साथ मिलकर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
01:36 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्लांट के बाहर से जानकारी देते हुए भास्कर रिपोर्टर
प्लांट के बाहर से मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे घायलों से मिलने की मांग कर रहे हैं। सक्ती से भास्कर रिपोर्टर प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट।
01:15 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रायगढ़ जिंदल अस्पताल में 6 मजदूरों की मौत
रायगढ़ SDM महेश शर्मा ने बताया कि 18 घायलों में 5-6 मजदूरों की मौत गई है। घायलों के इलाज की प्रक्रिया जारी है।
12:50 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सीएम बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि घटना की जांच होगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
12:37 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रायगढ़ SDM बोले- इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है
रायगढ़ SDM महेश शर्मा ने कहा कि करीब 18 घायलों को अस्पताल लाया गया था। सभी का इलाज जारी है।
12:33 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सक्ती में प्लांट के बाहर परिजनों का हंगामा
सक्ती में प्लांट के बाहर परिजनों ने हंगामा कर दिया है।
12:31 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मजदूर बोले- कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं
एक मजदूर ने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।
12:26 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एक मरीज राय मेडिकल कॉलेज रेफर
एक मरीज को जिंदल फोर्टिस से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
12:20 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
भूपेश बघेल बोले- उचित मुआवजे और इलाज की व्यवस्था की जाए

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है।
12:17 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
परिजन बोले- प्लांट से कोई नहीं आया
एक घायल के परिजन ने कहा कि अस्पताल में प्लांट से कोई नहीं आया।
12:14 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया
बॉयलर में ब्लास्ट के दौरान का वीडियो भी सामने आया है।
12:05 PM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रायगढ़ से जानकारी देते हुए भास्कर रिपोर्टर
रायगढ़ के जिंदल अस्पताल से भास्कर रिपोर्टर मोहसिन खान की रिपोर्ट।
11:48 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जिंदल अस्पताल में 6 घायलों की मौत की खबर
जिंदल अस्पताल में 18 में से 6 घायलों की मौत की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
11:39 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
18 घायलों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया
रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में करीब 15 लोगों को इलाज के लिए लाया गया है।
11:36 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सक्ती से जानकारी देते हुए भास्कर रिपोर्टर
ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को रायगढ़ और खरसिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सक्ती से भास्कर रिपोर्टर मनीष चंद्रा की रिपोर्ट।
11:30 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
घटना के बाद की तस्वीर
दोपहर में काम के दौरान अचानक हुआ ब्लास्ट।
11:28 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
घायल रायगढ़ और रायपुर रेफर
घायलों को रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
11:12 AM14 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हादसे में 4 मजदूरों की मौत
हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
