नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी इन राज्यों में अगले 36 घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है। पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना और फिरोजपुर में बारिश होगी।

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कैथल, करनाल और हिसार सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 8 तारीख के आसपास मौसम साफ हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर और उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में पहली बर्फबारी हुई। IMD के मुताबिक अगले 2 दिन तक ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में सोमवार दोपहर बर्फबारी शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। इससे तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोज 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

देशभर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद स्की रिसॉर्ट पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई।

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद स्की रिसॉर्ट पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई।

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले की पद्दार घाटी में माछिल माता भवन के बाहर सोमवार को बर्फबारी का नजारा।

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले की पद्दार घाटी में माछिल माता भवन के बाहर सोमवार को बर्फबारी का नजारा।

हिमाचल प्रदेश: शिमला में सोमवार को बारिश हुई। मॉल रोड पर्यटकों की आवाजाही कम नजर आई।

हिमाचल प्रदेश: शिमला में सोमवार को बारिश हुई। मॉल रोड पर्यटकों की आवाजाही कम नजर आई।

बंगाल: CM ममता बनर्जी सोमवार को जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित कालीखोला पुल का निरीक्षण करने पहुंची।

बंगाल: CM ममता बनर्जी सोमवार को जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित कालीखोला पुल का निरीक्षण करने पहुंची।

खबरें और भी हैं…

Source link