नई दिल्ली4 मिनट पहलेलेखक: धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया

  • कॉपी लिंक

RSS ने अपनी 100 साल पूरे होने पर 26-28 अगस्त तक दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें मोहन भागवत ने शिरकत की थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस साल दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इनका मकसद संघ की सौ साल की यात्रा, वर्तमान चुनौतियों और समाधानों को समाज के सामने रखना है। कार्यक्रम मोहल्ले से लेकर प्रांत स्तर तक होंगे। पश्चिम बंगाल में यह क्रम नवरात्रि के पहले दिन ही शुरू हो चुका है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत इस दौरान विदेश भी जाएंगे। वे अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में कार्यक्रमों को संबोधित कर सकते हैं। संघ प्रमुख किन देशों में जाएंगे, इसका फैसला नवंबर में जबलपुर में होने वाली कार्यकारी मंडल की बैठक में लिया जाएगा।

28 सितंबर को नागपुर में RSS ने पथ संचलन निकाला। इस मौके पर RSS चीफ मोहन भागवत भी मौजूद रहे।

28 सितंबर को नागपुर में RSS ने पथ संचलन निकाला। इस मौके पर RSS चीफ मोहन भागवत भी मौजूद रहे।

दशहरा भाषण में ऑपरेशन सिंदूर व जाति जनगणना जैसे मुद्दे भी होंगे

संघ स्थापना के दिन दशहरे पर होने वाले संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण में सेना के पराक्रम व ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र शामिल होगा। साथ ही वे वर्तमान में चल रहे मुद्दों जैसे जातिगत जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण, आतंकवाद और पाकिस्तान पर भी बोलेंगे।

इस दशहरे से अगले दशहरे तक देश में ये कार्यक्रम होंगे…

1. विजयादशमी उत्सव: मंडल और बस्ती स्तर पर गणवेश वाले स्वयंसेवक व उनके परिवारों की भागीदारी। देशभर में 2 अक्टूबर से, बंगाल में महालय से शुरुआत।

2. गृह संपर्क अभियान: हर घर जाकर 15 मिनट संघ की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम तीन सप्ताह तक चलेगा।

3. जन गोष्ठियां: मजदूर यूनियन, ऑटो चालकों और प्रबुद्ध वर्ग के बीच संवाद।

4. हिंदू सम्मेलन: नगर और खंड स्तर पर सामाजिक वर्गों को जोड़ने वाले सम्मेलन। पहले 1989 और 2006 में हुए थे।

5. सद्भाव बैठकें: 1 माह प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थाओं व संतों की सहभागिता।

6. युवा सम्मेलन: 15-40 वर्ष के युवाओं के लिए सम्मेलन, जिसमें खेल-कूद भी।

7. शाखा विस्तार: एक सप्ताह सुबह और शाम की शाखाओं का देशभर में विस्तार।

CJI गवई की मां RSS कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगी

CJI बीआर गवई की मां कमलताई गवई को 5 अक्टूबर को अमरावती में होने वाले RSS के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाया गया है।

CJI बीआर गवई की मां कमलताई गवई को 5 अक्टूबर को अमरावती में होने वाले RSS के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाया गया है।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई की मां कमलताई गवई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इवेंट में शामिल होंगी। 5 अक्टूबर को अमरावती में होने वाले संघ कार्यक्रम में कमलताई को चीफ गेस्ट बनाया गया है।

इधर, 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर नागपुर में होने वाले RSS के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चीफ गेस्ट होंगे। इस साल संघ अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष में यह एक ऐतिहासिक समारोह होगा।

रामनाथ कोविंद दूसरे पूर्व राष्ट्रपति हैं जो RSS के किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बन रहे हैं। इससे पहले 2018 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संघ के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने थे। तब वे एक ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में शामिल हुए थे।

————————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *