पुलिस बस से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई था। हादसे के बाद कार सवार पुलिस कर्मी।
पंजाब के अजनाला में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। उनके साथ चल रही डीएसपी की थार गाड़ी काफिले में शामिल पुलिस की बस से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब सुखबीर बादल राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे।
.
घटना विछोहा गांव में हुआ। काफिले में कई वाहन चल रहे थे। इसी दौरान डीएसपी की थार गाड़ी आगे चल रही बस से बेकाबू होकर टकरा गई। इसके चलते बस आगे चल रही एक अकाली नेता की फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। इसके बाद काफिला रुक गया। सभी उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कारों और बस के पास पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला।
सूचना पर लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई और मामले की जानकारी ली। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
हादसे की 3 PHOTOS…
पुलिस की बस की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई अकाली नेता की फॉरच्यूनर।

टक्कर के बाद थार के एयरबैग खुल गए।

बस से टकराई कार, जिसका काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
अजनाला दौरे पर आए से सुखबीर बादल पुलिस के मुताबिक, सुखबीर बादल अजनाला दौरे पर थे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे और राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल डीएसपी इंदरजीत सिंह की थार गाड़ी आगे चल रही बस से टकरा गई। इससे बेकाबू हुई थार गाड़ी आगे चल रही काफिले की ही फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। यह फॉरच्यूनर का अकाली नेता की है। टक्कर होते ही सभी वाहन रुक गए।
एयरबैग खुले, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हादसा होते ही काफिले में शामिल सभी वाहन रुक गए। सभी तुरंत थार गाड़ी के पास पहुंचे और अंदर से डीएसपी और अन्य को बाहर निकाला। जिस वक्त हादसा हुआ, उसके तुरंत बाद थार गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे। इस वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर, थार और बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बस में दस, थार में दो, फॉरच्यूनर 5 थे सवार पुलिस के मुताबिक, 10 के करीब लोग बस में सवार थे, जबकि थार में दो लोग थे। इसके अलावा आगे चल रही फॉरच्यूनर कार में 5 लोग सवार थे। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कुछ को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें हल्का फस्ट एड दिया गया है। एयरबैग खुल जाने के कारण गंभीर चोटों से पुलिसकर्मी और कार में सवार अकाली नेता बच गए।
हादसे के बाद अफरातफरी मच गई हादसे के बाद काफिले में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना लोकल पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर ट्रैफिक सुचारु कराया।

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। अकाली कार्यकर्ताओं ने अपने वाहनों से उतरकर क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला।
हादसे के बाद काफिला रुके, बादल निकल गए जानकारी के अनुसार, सुखबीर बादल की गाड़ी काफिले में सबसे आगे थी, जबकि इसके बाद फॉरच्यूनर कार, पुलिस की बस और डीएसपी की थार पीछे चल रही थी। हादसे के बाद काफिला वहां रुका।सभी की हालत ठीक देख सुखबीर बादल का काफिला आगे बढ़ गया।

——————————–
सुखबीर बादल नाभा जेल में मजीठिया से मिले:बोले- पटियाला SSP देश छोड़ने के लिए पासपोर्ट बनवा लें; अकालियों को जितना दबाएंगे, वो उतना उठेंगे

आय से अधिक संपत्ति मामले में पिछले तीन महीने से नाभा जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। (पूरी खबर पढ़ें)