• Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Kenyan Woman Arrested From Mumbai Airport| Delhi Mumbai News

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक महिला यात्री को 62.6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। महिला ने 300 कैप्सूल में 6 किलोग्राम से अधिक कोकीन को छिपा रखा था।

एक अधिकारी ने बताया कि ये कैप्सूल ओरियो बिस्कुट के छह डिब्बों और चॉकलेट के तीन डिब्बों में भरे हुए थे। महिला यात्री दोहा से मुंबई पहुंची थी। उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले रविवार को DRI ने 43 साल की केन्याई महिला को पेट में कोकीन की तस्करी के आरोप में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI के अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पर पकड़ा था। फिर उसे जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसके पेट से 665.5 ग्राम कोकीन के छह कैप्सूल बरामद किए गए।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

तिहाड़ जेल के अस्पताल में कैदी ने आत्महत्या की, खिड़की से झूलकर फांसी लगाई

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल अस्पताल की खिड़की से फांसी लगा ली। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कैदी रमेश कर्माकर जेल नंबर 4 में बंद था। 28 मई से जेल नंबर 3 स्थित जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

रविवार देर रात उसे फांसी पर लटका पाया गया। यह घटना तब सामने आई जब सोमवार सुबह कर्मचारियों ने उसका शव देखा। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *