झारखंड में कुड़मी समाज का प्रदर्शन-40 स्टेशनों पर ट्रेनें रोकीं: ST में शामिल करने की मांग; रांची के 4 स्टेशनों पर धारा-144 लगाई गई – Ranchi News

[ad_1]

झारखंड में शनिवार यानी 20 सितंबर को कुड़मी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका आंदोलन चलाया जा रहा है।

.

प्रदर्शनकारी सुबह से ही पारंपरिक परिधान में ढोल-मांदर के साथ रेलवे ट्रैक पर उतर गए हैं। गिरिडीह, चक्रधरपुर, जामताड़ा, बोकारो में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और ट्रेनों को रोका। प्रदर्शन को देखते हुए रांची के 4 रेलवे स्टेशन पर धारा 144 लगाई है।

कुड़मी समाज झारखंड-बंगाल और ओडिशा में 100 स्टेशनों पर ट्रेन रोकने की योजना है। इनमें झारखंड के 40 रेलवे स्टेशन हैं।

झारखंड में राजधानी रांची से सटे मुरी, टाटीसिल्वे, मेसरा जैसे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारी ट्रैक पर उतरे हैं। आंदोलन को देखते हुए मुरी स्टेशन पर 500 आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।

आजसू सहित कई पार्टियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। कुड़मी नेता ओमप्रकाश महतो ने कहा कि ‘हम किसी भी सड़क मार्ग को प्रभावित नहीं करेंगे। हमारी लड़ाई केंद्र सरकार से है। इसलिए रेल मार्ग को बाधित किया जाएगा।’

कुड़मी समाज के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए…

गिरिडीह में भी कुड़मी समाज के लोगों ने ट्रैक को जाम किया।

बोकारो में प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बोकारो में प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

चक्रधरपुर में भी ट्रेनों को रोका गया है। प्रदर्शन को लेकर फोर्स तैनात है।

चक्रधरपुर में भी ट्रेनों को रोका गया है। प्रदर्शन को लेकर फोर्स तैनात है।

जामताड़ा में कुड़मी समाज के लोगों सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेजाबी की

जामताड़ा में कुड़मी समाज के लोगों सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेजाबी की

कुड़मी समाज के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |