किन्नौर में बादल फटा, 2 गाड़ियां बहीं: शिमला में लैंडस्लाइड, एडवर्ड स्कूल में छुट्टी, कुमारसैन में तीन मंजिला मकान जमींदोज – Shimla News

[ad_1]

शिमला जिला के कुमारसैन की करेवथी पंचायत के मुलहाणा गांव में भारी बारिश के बाद जमींद धंसने से गिरा घर।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 2 गाड़ियां और खेत-बगीचे भी बह गए।लोग रात में ही घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। लैंडस्लाइड से कई घरों को भी खतरा पैदा हो गय

.

शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास भी रात में भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे पहाड़ी पर बने बहुमंजिला मकान को खतरा पैदा हो गया और शिमला की लाइफ लाइन कहे जाना वाला सर्कुलर रोड यातायात के लिए बंद हो गया है। डीसी शिमला ने सुरक्षा की दृष्टि से एडवर्ड स्कूल में आज और कल की छुट्टी घोषित कर दी है।

शिमला के कुमारसैन की करेवथी पंचायत में भी बीती शाम को तीन मंजिला मकान जमीन धंसने के बाद जमींदोज हो गया। कांगड़ा और हमीरपुर में भी पूरी रात भारी बारिश हुई।

वहीं मौसम विभाग ने आज से मानसून कमजोर पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। मगर, अभी शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भारी बारिश का अलर्ट किसी भी जिले में नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन (1 जून से 18 सितंबर) में सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 698.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 1019.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मंडी में सर्वाधिक 1901.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

यहां देखें बारिश से नुकसान के PHOTOS…

किन्नौर के थाच गांव में बादल फटने के बाद बीती रात में नाले में बही किसानों की जमीन।

किन्नौर के थाच गांव में रात को भारी बारिश के बाद किसानों के बाग-बगीचे धंसे

किन्नौर के थाच गांव में रात को भारी बारिश के बाद किसानों के बाग-बगीचे धंसे

पल पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |