बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बस ने परिवार को कुचला: इंदौर में दंपती और दो बेटों की मौत; मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर – Indore News

बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बस ने परिवार को कुचला: इंदौर में दंपती और दो बेटों की मौत; मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर – Indore News

बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बस ने परिवार को कुचला:  इंदौर में दंपती और दो बेटों की मौत; मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर – Indore News

[ad_1]

हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

इंदौर-उज्जैन रोड पर निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे ने अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ा। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, बस शुक्ला ब्रदर्स

.

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। बस के कांच फोड़ दिए और आग लगाने की कोशिश की। उनकी मांग है कि गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए।

देखिए, दो तस्वीरें…

हादसे में दंपती और बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। इसके पिछले हिस्से पर 'गोलू' लिखा है।

ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। इसके पिछले हिस्से पर ‘गोलू’ लिखा है।

गंभीर घायल बच्चे ने सुबह दम तोड़ा बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार, घटना बुधवार देर रात धरमपुरी के समीप रिंगनोदिया गांव की है। बस नंबर एमपी09 एफए 6390 ने बाइक नंबर एमपी09 वीएफ 3495 को टक्कर मार दी। बाइक पर जा रहे महेंद्र सोलंकी, जयश्री सोलंकी और 15 वर्षीय जिगर सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। 10 साल का तेजस सोलंकी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाली बस विधायक गोलू शुक्ला की है। बस के पीछे भी गोलू लिखा है। टक्कर के बाद चालक और हेल्पर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे।

मोबाइल पर बात करते हुए बस चला रहा था ड्राइवर पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार से बस चला रहा था। यात्रियों ने ड्राइवर को स्पीड कम करने के लिए टोका भी था, लेकिन उसने स्पीड कम नहीं की।

भोपाल से इंदौर आ रहा था परिवार एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा ओवर स्पीड के चलते हुआ है। बस ने बाइक को सामने की तरफ से टक्कर मारी है। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय एक तरफ का रोड ही चालू था।

पीड़ित परिवार मूल रूप से खरगोन का रहने वाला है। वे बाइक से भोपाल एक प्रोग्राम में शामिल होने के बाद वापस इंदौर के तीन ईमली आ रहे थे। बस को जब्त किया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विधायक बोले- बस खड़ी थी, पीछे से टकराई बाइक विधायक गोलू शुक्ला ने दैनिक भास्कर को बताया कि बस खड़ी हुई थी, उसमें सवारी भी नहीं थी। बाइक उससे पीछे से आकर टकराई। रात को बारिश तेज हो रही थी, इस कारण संभव है कि बाइक सवार बस को देख नहीं पाए होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…

एक किमी तक लोगों-वाहनों को कुचलता गया ट्रक

इंदौर में एक ट्रक करीब एक किलोमीटर तक मौत बनकर दौड़ा। तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को कुचला-टक्कर मारी। हादसा शहर के एयरपोर्ट रोड पर हुआ है। एसीपी अमित सिंह के अनुसार, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने 15 लोगों को चपेट में लिया। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |