[ad_1]
- Hindi News
- National
- Himachal Rain Alert: 419 Dead, Mussoorie Tourists Stranded After Cloudburst
शिमला, देहरादून, चंडीगढ़10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 419 पहुंच गया। मौसम विभाग ने 4 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में अगले 12 घंटे तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रात में भारी बारिश के बाद जलभराव और बाढ़ से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे के लिए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। देहरादून में टपकेश्वर माहदेव मंदिर के पास बादल फटने के बाद राहत एवं बाचव कार्य जारी है। देहरादून से मसूरी का 35 किमी का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से मसूरी में करीब 2500 पर्यटक फंसे हुए हैं।
उधर, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है और राज्य के लिए व्यापक राहत पैकेज की जरूरत है, जबकि केंद्र का ₹1,600 करोड़ का शुरुआती पैकेज अन्याय है। उन्होंने लिखा कि नुकसान का अनुमान कम से कम ₹20,000 करोड़ है। उन्होंने दावा किया कि 4 लाख एकड़ से ज्यादा धान की फसल नष्ट हुई, 10 लाख से अधिक पशु मारे गए, और लाखों परिवारों के घर तबाह हुए। उन्होंने त्वरित व पारदर्शी नुकसान आकलन और व्यापक पैकेज की मांग की है।
राज्यों के मौसम की 4 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: रामबन में 150 फीट के बैली ब्रिज का काम जारी, लैंडस्लाइड में क्षतिग्रस्त हुआ था।

उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने के बाद कार मलबे में दब गई।

उत्तराखंड के देहरादून में बाढ़ फटा, इसमें सहस्त्रधारा सड़क का एक हिस्सा बह गया।

पश्चिम बंगाल के गोलाघाट में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया।
मैप से जाने राज्यों में बारिश का हाल…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। बारिश-बाढ़ से प्रदेश में अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 17 सितंबर तक औसतन 407mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 565.6mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39% ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: आज 37 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। पटना में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन ऐसे ही बारिश जारी रहेगी। सबसे ज्यादा उत्तर बिहार के जिले प्रभावित रहेंगे। तापमान 2°C-3°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल कैसा रहेगा मौसम…

21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों में जाने बारिश का हाल…

[ad_2]
Source link


Leave a Reply