- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Sikkim Landslide | Punjab Kashmir Himachal Rajasthan
नई दिल्ली27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, किसी भी राज्य में रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में 16 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 14 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी-तूफान का खतरा बना रहेगा।
तमिलनाडु के मयिलादुथुराई, उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। हिमाचल में भी बारिश का दौर लोटा है, अगले दो दिन के लिए चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
MP के जबलपुर में शुक्रवार शाम बारिश के चलते बीएसएनएल की एक पुरानी 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। हादसे में युवक घायल हो गया। घटना के बाद NDRF-SDRF, नगर निगम और पुलिस की टीम ने मलबे में तलाश शुरू की।
देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

राज्यों में मौसम का हाल

शहरों में बारिश का डेटा
