एमपी के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में छापे मारे, 5 आतंकी पकड़े; टेरर मॉड्यूल चला रहे थे – rajgarh (MP) News

एमपी के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में छापे मारे, 5 आतंकी पकड़े; टेरर मॉड्यूल चला रहे थे – rajgarh (MP) News

एमपी के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार:  दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में छापे मारे, 5 आतंकी पकड़े; टेरर मॉड्यूल चला रहे थे – rajgarh (MP) News

[ad_1]

दिल्ली पुलिस ने ब्यावरा की शहीद कॉलोनी से कामरान कुरैशी (घेरे में) को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ के ब्यावरा से इस्लामिक स्टेट्स ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम कामरान कुरैशी बताया गया है।

.

ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हमसे साझा की गई जानकारी में उन्होंने इसे आर्म्स एक्ट से जुड़ा मामला बताया था।

धाकड़ ने कहा- कामरान के परिजन की वेल्डिंग की दुकान है।

IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 5 संदिग्धों में से दो दिल्ली, एक ब्यावरा जबकि एक-एक तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से है। रांची के एक लॉज से ग्रुप का हेड अशरफ दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान को गिरफ्तार किया गया है।

अशरफ दानिश भारत से टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। रांची में उसके ठिकाने से एक देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रसायन, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश मिला है।

आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। वहां से भी हथियार और IED बनाने का समान बरामद मिला है। सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रांची से गिरफ्तार दानिश के ठिकाने से IED बनाने का सामान मिला है।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती करते थे आरोपी दिल्ली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे।

टेरर ग्रुप सांप्रदायिक नफरत फैलाने और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने के मकसद से कई ऑनलाइन ग्रुप भी चलाता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी केस में अगस्त 2024 में रांची से डॉ. इश्तियाक को पकड़ा था।

अब रांची से ही दानिश भी पकड़ा गया है। यह वांटेड क्रिमिनल है और उस केस में फरार भी चल रहा था। पिछले साल टेरर मॉड्यूल में हरियाणा में ट्रेनिंग देने वाले का नाम भी आया था। दिल्ली पुलिस ने 6 से 7 संदिग्धों को हरियाणा से भी गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये टेरर मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये टेरर मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में था।

ये खबर भी पढे़ं…

इंदौर में पकड़ाया बब्बर खालसा का आतंकी, क्रेन ऑपरेटर बनकर रह रहा था

दिल्ली पुलिस ने इंदौर से खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य को पकड़ा है। उस पर पंजाब के एक थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब से भागकर वह पहले गुजरात पहुंचा। इसके बाद इंदौर में क्रेन ऑपरेटर बनकर छिपा था। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |