मेहुल चोकसी को भारत लाने की कार्रवाई सोमवार को: बेल्जियम कोर्ट में CBI-विदेश मंत्रालय सबूत पेश करेंगे, नहीं दे पाए तो रिहा भी हो सकता है

मेहुल चोकसी को भारत लाने की कार्रवाई सोमवार को: बेल्जियम कोर्ट में CBI-विदेश मंत्रालय सबूत पेश करेंगे, नहीं दे पाए तो रिहा भी हो सकता है

मेहुल चोकसी को भारत लाने की कार्रवाई सोमवार को:  बेल्जियम कोर्ट में CBI-विदेश मंत्रालय सबूत पेश करेंगे, नहीं दे पाए तो रिहा भी हो सकता है

[ad_1]

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने के लिए एक्सट्राडिशन यानी प्रत्यर्पण की कार्रवाई सोमवार (15 सितंबर) को शुरू होगी। ये जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने दी है। चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड करने का आरोप है।

मामले की सुनवाई बेल्जियन फेडरल कोर्ट में होगी, जिसमें भारत की ओर से CBI सीबीआई और विदेश मंत्रालय (MEA) के वकील अपना पक्ष रखेंगे। तीन दिन पहले भारत ने बेल्जियम को लिखित गारंटी दी है। केंद्र ने बेल्जियम सरकार को एक लेटर में बताया कि चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। वहां एक कोठरी में 6 लोगों के रहने की क्षमता है।

लेटर में कहा गया कि अगर चोकसी को बेल्जियम से भारत लाया जाता है, तो उसके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा। उसे 14 से ज्यादा सुविधाएं देने का भरोसा दिया है। इसमें 24 घंटे मेडिकल केयर, साफ पानी, अच्छा खाना और स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सुविधा।

CBI-विदेश मंत्रालय सबूत नहीं दे पाए तो रिहा हो सकता है चोकसी

हालांकि चोकसी के वकील ने उसकी गिरफ्तारी को अवैध बताया और जमानत मांगी, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी। वो हेल्थ प्रॉब्लम्स का हवाला दे रहा है, पर भारत का कहना है कि इलाज भारत में भी हो सकता है। अगर कोर्ट भारत के सबूतों से सहमत होती है, तो चोकसी को भारत भेजा जा सकता है। लेकिन अगर दो महीने में भारत ठोस सबूत नहीं दे पाया, तो उसे बेल्जियम में रिहा किया जा सकता है।

12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ था चोकसी

भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर, चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। वह और उसका भतीजा नीरव मोदी, PNB धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं। भगोड़ा नीरव लंदन में है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भी कोशिशें जारी हैं। दोनों ने 2018 में भारत छोड़ दिया था।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

मेहुल चोकसी को ऑर्थर जेल में साफ टॉयलेट, पानी मिलेगा: केंद्र ने बेल्जियम को 14 सुविधाओं की लिस्ट सौंपी; ₹13000 करोड़ फ्रॉड का आरोपी

पंजाब नेशनल बैंक के ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी और भगोड़ा बिजनेसमैन को बेल्जियम से भारत लाने की कोशिश जारी हैं। केंद्र ने बेल्जियम सरकार को एक लेटर में बताया कि चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। वहां एक कोठरी में 6 लोगों के रहने की क्षमता है।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |