उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा का 6 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक पानीपत के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेल सेवा 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 2.20 बजे आगमन एवं 2.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 6 अक्टूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 22.25 बजे आगमन एवं 22.57 बजे प्रस्थान करेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के करनाल, अंबाला कैंट, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू और रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव होता है।
बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ की टाइमिंग
गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ रेलसेवा 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 11.13 बजे आगमन एवं 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 7.58 बजे आगमन एवं 08.00 बजे प्रस्थान करेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल और अंबाला कैंट जंक्शन पर ठहराव होता है।