तमिलनाडु में ऑनर किलिंग का शिकार हुए मृतक युवक के परिवार से मिले जत्थेदार।
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने बुधवार को तमिलनाडु में ऑनर किलिंग का शिकार हुए मृतक युवक के परिवार से मुलाकात की। तमिलनाडु के तुतिकोरिन जिले के आरुमुगामंगलम गांव में जात-पात आधारित किलिंग में 25 वर्षीय काविन स
.
उनके पिता चन्द्रशेखर और मां तमिल सेल्वी से उनके घर जाकर मुलाकात की। जत्थेदार ने पीड़ित परिवार को हौसला दिया और कहा कि न्याय के लिए डटे रहें, सिख समुदाय उनके साथ खड़ा है। मृतक काविन तमिलनाडु में रहने वाले तमिल सिख और सुप्रीम कोर्ट के वकील जीवन सिंह के भांजा थे। उनके आमंत्रण पर जत्थेदार गर्गज्ज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
इस दौरान जत्थेदार ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी समाज में जातिवाद, रंगभेद और जात आधारित भेदभाव के चलते ऑनर किलिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में पूरी मानवता को एक ही परमात्मा का बंदा माना गया है।
न्याय पाने के लिए हिम्मत से कानूनी लड़ाई लड़नी होगी-ज्ञानी ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने अकाल पुरख के समक्ष प्रार्थना की कि पीड़ित परिवार को न्याय प्राप्त करने की शक्ति और प्रयास मिलें तथा वे चढ़दी कला में रहें। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि समाज से ऊंच-नीच, जात-पात और अन्य भेदभाव खत्म हों और गुरु साहिबान की सर्वसमावेशी शिक्षाओं का प्रचार हो।
जत्थेदार ने काविन के पिता चन्द्रशेखर से कहा कि उन्हें अपने बेटे का न्याय पाने के लिए हिम्मत से कानूनी लड़ाई लड़नी होगी ताकि जाति आधारित भेदभाव रोका जा सके और किसी अन्य के साथ ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष पुराना है, और यद्यपि सिख गुरु साहिबान ने बहुत पहले ही जाति आधारित भेदभाव को खत्म करने का प्रयास किया था, फिर भी यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
उन्होंने अकाल पुरख से प्रार्थना की कि तमिलनाडु सहित अन्य क्षेत्रों में जात-पात का भेदभाव खत्म हो और इस परिवार को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि न्याय प्राप्त करना इस परिवार का मूल अधिकार है।