आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी आज रायबरेली दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का छठा दौरा होगा। इससे पहले वे 29 और 30 अप्रैल को अपने 5वें दौरे पर आए थे।
राहुल गांधी सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना होंगे। रायबरेली सीमा पर बछरावां के पास चूरूवा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद बछरावां, कुंदनगंज, हरचंदपुर और गंगागंज समेत कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा।
राहुल गांधी 10 और 11 सितंबर को रायबरेली में रहेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

यह राहुल गांधी के पिछले दौरे की तस्वीर है। वह इसी साल 29 और 30 अप्रैल को रायबरेली में थे।
राहुल गांधी का 10 सितंबर का कार्यक्रम
- हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र, जहां वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
- इसके बाद प्रजापति समाज के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानेंगे।
- दोपहर में गोरा बाजार चौराहे पर नव-निर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे।
- इसके बाद मुलिहामऊ गांव स्थित वीरा पासी ग्राम वन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
- दिन का समापन ऊंचाहार विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से होगा।
11 सितंबर का कार्यक्रम
- राहुल गांधी जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए होने वाली ‘दिशा’ (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- बैठक के बाद वे लखनऊ होते हुए दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
———————————–
ये खबर भी पढ़ेंः-
यूपी में TET से डरकर सरकारी प्रिंसिपल ने फांसी लगाई:बेटा बोला-दिनभर TET की बात करते थे, इतना प्रेशर पड़ा कि जान दे दी

महोबा में 49 साल के प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल ने सुसाइड कर लिया। सोमवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के TET अनिवार्यता आदेश के बाद तनाव में थे। इस वजह से उन्होंने जान दी। पढ़ें पूरी खबर…