कुल्लू के आनी में मलबे में दबे लोगों की तलाश करते हुए स्थानीय लोग
हिमाचल के कुल्लू में सोमवार देर रात लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक घर गिर गया। आनी में हुए हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग दब गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। 4 की तलाश जारी है। घायलों को प्राथमिक उप
.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD) के मुताबिक, 12 सितंबर तक राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे सड़क, बिजली व पानी की बहाली के काम में तेजी आ सकेगी।
प्रदेश में अभी भी 3 नेशनल हाईवे समेत 820 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे लोगों की आवाजाही और सेब व दूसरी फसलों की ढुलाई पर बुरा असर पड़ा है। देशभर में मशहूर लाहौल स्पीति का आलू मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के कई भागों से सेब की फसल भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही।
बारिश-लैंडस्लाइड से नुकसान के PHOTOS…
कुल्लू के आनी में रात में लैंडस्लाइड से गिरा मकान।

कुल्लू के आनी में मलबे में दबे लोगों की तलाश करते हुए स्थानीय लोग।

कुल्लू की शिलीराजगिरी पंचायत में बीती शाम को भारी बारिश के बाद बाढ़ से चार घरों को नुकसान।
बारिश-लैंडस्लाइड से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…