- Hindi News
- National
- Imd Rainfall Latest Live Update Delhi Ncr Mp Up Rajasthan Gujarat Monsoon 13 July
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 21 राज्यों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है। MP-UP में बिजली गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी गिरा। शहडोल के ब्योहारी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 10 इंच पानी गिर गया।यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं। दतिया जिले में 3 बच्चियां तालाब में डूब गई।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई। एक झुलसा है। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का आज यलो अलर्ट है।
यूपी में लखनऊ-कानपुर समेत 25 शहरों में रुक-रुककर बारिश जारी है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के कारण बाढ़ की स्थिति है। कई इलाकों में 6 फीट तक पानी भरा है। नदी किनारे के घर एक मंजिल तक पानी में डूबे हैं।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। यहां नदी किनारे के मकान एक मंजिल तक पानी में डूबे हैं।

दिल्ली में शनिवार को दिन भर बारिश हुई। इसके कारण सड़कों पर पानी भर गया।

यूपी के लखनऊ में शनिवार को तेज बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर की सड़क पर पानी भर गया।

अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
14 जुलाई के मौसम का हाल…
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, औरैया, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है।
- दिल्ली-एनसीआर में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही बाढ़ और लैंडस्लाइड का भी खतरा रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश में 14-15 जुलाई को भारी बारिश का यलो अलर्ट है। किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में लैंडस्लाइड और जलभराव की आशंका रहेगी।
- पंजाब और हरियाणा में 14 जुलाई को बारिश की संभावना रहेगी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। यलो अलर्ट भी है। जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश की स्थिति है।
- राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर में भारी बारिश का यलो और कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात में भी भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, गोवा में तेज बारिश का यलो अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में तेज बारिश की स्थिति रहेगी। बिजली भी गिर सकती है।
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्यों के मौसम का हाल…

5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
