​​​​​​भाजपा की वर्कशॉप के समापन सत्र में बोलेंगे मोदी: सभी NDA सांसद शामिल होंगे; उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने वर्कशॉप की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की।

भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप का आज सोमवार को आखिरी दिन है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इस दौरान वर्कशॉप में एनडीए दलों के सांसद भी शामिल होंगे और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा सांसदों को 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सांसदों को वोट करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे भाजपा सांसदों के 100% वोट डल सके।

इससे पहले वर्कशॉप रविवार को शुरू हुई। पीएम मोदी भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान वे हॉल में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे। पीएम ने फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

QuoteImage

संसद कार्यशाला में देशभर के सांसद साथियों और वरिष्ठ नेताओं से विचार साझा हुए। ऐसे मंच एक-दूसरे से सीखने और जनता की बेहतर सेवा के लिए बेहद अहम हैं।

QuoteImage

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान जीएसटी सुधारों की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके जरिए पार्टी देशभर में जीएसटी के फायदे लोगों तक पहुंचाने का अभियान चलाएगी। वहीं, सांसदों ने जीएसटी स्लैब में बदलाव के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया।

वर्कशॉप के पहले दिन PM मोदी की 7 तस्वीरें…

भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप रविवार को शुरू हुई। पीएम मोदी भी इसमें शामिल हुए।

भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप रविवार को शुरू हुई। पीएम मोदी भी इसमें शामिल हुए।

सांसद कार्यशाला के दौरान रविवार को पीएम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर अपनी किट खुद ली।

सांसद कार्यशाला के दौरान रविवार को पीएम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर अपनी किट खुद ली।

पीएम मोदी रविवार को वर्कशॉप के दौरान हॉल में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे।

पीएम मोदी रविवार को वर्कशॉप के दौरान हॉल में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के अन्य बड़े नेता आगे की पंक्तियों में बैठे थे।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के अन्य बड़े नेता आगे की पंक्तियों में बैठे थे।

PM मोदी ने भाजपा सांसदों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच एक-दूसरे से सीखने और जनता की बेहतर सेवा के लिए बेहद अहम हैं।

PM मोदी ने भाजपा सांसदों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच एक-दूसरे से सीखने और जनता की बेहतर सेवा के लिए बेहद अहम हैं।

PM मोदी ने वर्कशॉप के दौरान सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।

PM मोदी ने वर्कशॉप के दौरान सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।

PM मोदी ने वर्कशॉप के दौरान भाजपा के वरिष्ठ सांसदों की मीटिंग भी ली।

PM मोदी ने वर्कशॉप के दौरान भाजपा के वरिष्ठ सांसदों की मीटिंग भी ली।

भाजपा सांसदों ने भी फोटो शेयर की

रविवार को वर्कशॉप के दौरान जब पीएम मोदी सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे, तो उनकी फोटो गोरखपुर सांसद रविकिशन और राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने X पर पोस्ट की।

सांसद रवि किशन ने X अकाउंट पर बैठक की तस्वीर शेयर की है। इसमें पीएम मोदी सबसे पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

सांसद रवि किशन ने X अकाउंट पर बैठक की तस्वीर शेयर की है। इसमें पीएम मोदी सबसे पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने पीएम मोदी के साथ X पर तस्वीर शेयर की।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने पीएम मोदी के साथ X पर तस्वीर शेयर की।

NDA सांसदों का डिनर केंसिल

उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले 8 सितंबर को पीएम मोदी NDA सांसदों के लिए डिनर देने वाले थे, लेकिन पंजाब समेत कई राज्यों में आई बाढ़ को देखते हुए यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और हालात की समीक्षा बैठक भी लेंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।

2 दिन के ट्रेनिंग सेशन में क्या…

ट्रेनिंग सेशन में सांसदों को बैलट पेपर पर सही निशान लगाने, चुनाव अधिकारी की ओर से दिया गया पेन का इस्तेमाल करने और बैलट पेपर को सही तरीके से मोड़कर बॉक्स के अंदर डालने की जानकारी दी जाएगी।

गुप्त मतदान में पार्टी व्हिप लागू नहीं होता है। ऐसे में NDA का फोकस क्रॉस वोटिंग रोकने और अवैध वोटों को कम करने पर है। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला I.N.D.I.A कैंडिडेट और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा।

रिटायर्ड जस्टिस रेड्डी आंध्रप्रदेश से, जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग भी 9 सितंबर को होगी। दरअसल, उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

NDA को 11 अतिरिक्त सांसदों का समर्थन मिला

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA दूसरी पार्टियों के सांसदों का समर्थन जुटाने की कोशिश में लगी है। गठबंधन को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 11 सांसदों का समर्थन मिल चुका है।

अब NDA ओडिशा की बीजेडी और तेलंगाना की बीआरएस को भी साथ लाने की कोशिश में जुटी है। बीजेडी ने अभी तक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना रुख साफ नहीं किया है, जबकि बीआरएस को NDA और I.N.D.I.A दोनों ही अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। I.N.D.I.A इसे क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर समर्थन देने की अपील कर रहा है।

उपराष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों को जानिए…

NDA के उम्मीदवार का जीतना तय

लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या 542 है। एक सीट खाली है। एनडीए के 293 सांसद हैं। वहीं, राज्यसभा में 245 सांसद हैं। 5 सीट खाली हैं। एनडीए के पास 129 सांसद हैं। यह मानते हुए कि उपराष्ट्रपति के लिए नामांकित सदस्य भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।

इस तरह, सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। बहुमत के लिए 391 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। अगस्त 2022 में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे। वहीं विपक्षी उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। तब 56 सांसदों ने वोट नहीं डाला था।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

इस्तीफे के 42 दिन बाद उपराष्ट्रपति आवास से निकले धनखड़:अभय चौटाला के फार्महाउस में रहेंगे; विपक्ष ने हाउस अरेस्ट का आरोप लगाया था

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अब दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित अभय चौटाला के फार्महाउस में रहेंगे। सोमवार शाम 6 बजे उन्होंने इस्तीफे के 42 दिन बाद उपराष्ट्रपति आवास छोड़ा।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला ने दैनिक भास्कर को बताया कि हमारे परिवार के घनखड़ जी से पुराने रिश्ते हैं। हमने उनसे हमारे घर में रहने की अपील की, जो उन्होंने मान ली। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life