उत्तराखंड- नौगांव में बादल फटने से घरों में मलबा घुसा: हिमाचल के सिरमौर में पूरा पहाड़ नदी में समाया; राजस्थान के राजसमंद में हाईवे बहा

  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood Himachal Snowfall| Delhi MP Kerala Mumbai Rajasthan Rain Alert

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फट गया। इससे पानी और मलबा बाजार और दर्जनों घरों में घुस गया। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी बह गईं। हालांकि, अभी किसी भी तरह की जनहानि की खबर नही है। जिला प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हिमाचल में इस मानसून सीजन में बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लोग लापता हैं। शनिवार को सिरमौर के नौहराधार में पूरा पहाड़ नदी में आ गया। हालांकि, जहां लैंडस्लाइड हुई वहां कोई बस्ती नहीं थी। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई नदी-बांध-तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। शनिवार को उदयपुर में शहर के बीच बहने वाली आयड़ नदी के पानी के बीच लोग फंस गए। कॉलोनी डूब गई, लोग छतों पर पहुंच गए। राजसमंद के रिछेड़ क्षेत्र में तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 (राजसमंद-जोधपुर) का आधा हिस्सा बह गया। इससे हाईवे को बंद कर दिया।

यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। शनिवार को शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे बाढ़ के पानी से डूब गया। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ रहा है। ललितपुर का माताटीला बांध अचानक ओवरफ्लो हुआ, इससे 20 गेट खोल दिए गए। वहीं, पीलीभीत में बीते कई दिनों से बाढ़ के हालात हैं।

राजस्थान के राजसमंद में शनिवार को तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 (राजसमंद-जोधपुर) का आधा हिस्सा बह गया।

राजस्थान के राजसमंद में शनिवार को तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 (राजसमंद-जोधपुर) का आधा हिस्सा बह गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फट गया। इससे सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी बह गईं।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फट गया। इससे सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी बह गईं।

हिमाचल के सिरमौर के नौहराधार में शनिवार को पूरा पहाड़ नदी में आ गया। हालांकि, जहां लैंडस्लाइड हुई वहां कोई बस्ती नहीं थी।

हिमाचल के सिरमौर के नौहराधार में शनिवार को पूरा पहाड़ नदी में आ गया। हालांकि, जहां लैंडस्लाइड हुई वहां कोई बस्ती नहीं थी।

गुजरात और राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, गोवा में ऑरेंज और MP-बिहार समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में मौसम का हाल…

शहरों में बारिश का डेटा

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life