भिवानी पहुंची CBI की गाड़ी और इनसेट में मनीषा का फाइल फोटो।
भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा मौत मामले में CBI फिल्ड में उतर गई है। CBI टीम शनिवार को गांव सिंघानी स्थित प्ले स्कूल में पहुंची। जहां पर मनीषा बच्चों के पढ़ाया करती थी। यहां पर स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ करके रिकॉर्ड खंगाला
.
बता दें कि 3 सितंबर से CBI टीम भिवानी पहुंची हुई है। करीब 5-6 सदस्यों की टीम दिल्ली नंबरों की गाड़ियों में भिवानी पहुंची थी। इसके बाद सीबीआई की टीम ने भिवानी पुलिस से मनीषा की मौत संबंधित रिकार्ड लिया।
वहीं अब शनिवार को CBI की टीम ढिगावा रेस्ट हाउस में पहुंची थी। यहां से गांव सिंघानी स्थित प्ले स्कूल में मनीषा से जुड़ी जानकारी जुटाई। इससे पहले उन्होंने मनीषा की मौत मामले से संबंधित रिकॉर्ड पुलिस से लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके मामले को जानने का प्रयास किया।