दिल्ली के लाल किला से ₹1 करोड़ का कलश चोरी: 760gm सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे; जैन समारोह की घटना, लोकसभा स्पीकर भी आए थे

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के लाल किला परिसर से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया। इसकी कीमत ₹1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 760 ग्राम सोने से बने कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े थे।

यह घटना मंगलवार, 2 सितंबर को एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान हुई। दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कलश समारोह के बीच में मंच से गायब हो गया।

पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन सुधीर जैन हर दिन पूजा के लिए कलश लाते थे। पिछले मंगलवार को भी वे पूजा के लिए कलश लाए थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्होंने CCTV फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां कैद हो गई हैं। संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply