गुरुग्राम की सोसाइटी में पानी भरा, लोग फंसे: पंजाब में ससराली बांध का हिस्सा टूटा, आर्मी बुलाई; राजस्थान के जयपुर में रोड पर 15 फीट गहरा गड्‌ढा

  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood Himachal Snowfall| Delhi MP Kerala Mumbai Rajasthan Rain Alert

नई दिल्ली/चंडीगढ़/शिमला/देहरादून33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के अधिकतर राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। पहाड़ी राज्‍यों जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर मैदानी राज्‍यों दिल्‍ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश तक में बारिश से बुरा हाल है।

हरियाणा के 6 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में पानी भर गया है। महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। हथिनीकुंड बैराज के फ्लड गेट लगातार चार दिन से खुले हैं। इसमें अभी भी 1 लाख क्यूसेक के डेंजर लेवल से ज्यादा पानी आ रहा है।

पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। लुधियाना में सतलुज नदी ने ससराली बांध का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला लिया। 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान के जयपुर में MI रोड के गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर बारिश के बाद 15 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। दौसा में 15 साल से सूखी पड़ी बाणगंगा नदी में पानी आया।

दिल्ली-NCR में गुरुवार को यमुना का पानी सड़कों से लेकर घरों तक पहुंच गया। राहत शिविरों और श्मशान घाट में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने आज भी यलो अलर्ट जारी किया है।

देश भर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की फोटो…

दिल्ली का निगम बोध घाट इलाका गुरुवार को यमुना नदी के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया।

दिल्ली का निगम बोध घाट इलाका गुरुवार को यमुना नदी के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया।

पंजाब में 1655 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। नदियों का पानी रोकने के लिए लोग खुद बांध बनाने लगे हैं।

पंजाब में 1655 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। नदियों का पानी रोकने के लिए लोग खुद बांध बनाने लगे हैं।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे धंस गया।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे धंस गया।

अन्य राज्यों में बारिश के हालात…

  • मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से प्रदेश के डैम भर गए है। इंदौर में लगातार हो रही बारिश की वजह से कान्ह नदी का जलस्तर बढ़ गया। उज्जैन में क्षिप्रा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे के मंदिर डूब गए।
  • हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आज सुबह तड़के लैंडस्लाइड से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
  • यूपी के पीलीभीत में 25 गांव और मथुरा में 6 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है।
जम्मू में डोडा के भद्रवाह में बारिश के बाद पहाड़ी से पानी का सैलाब आ गया।

जम्मू में डोडा के भद्रवाह में बारिश के बाद पहाड़ी से पानी का सैलाब आ गया।

हिमाचल के कुल्लू में लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। एक की मौत हो गई। 6 लोग लापता हैं।

हिमाचल के कुल्लू में लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। एक की मौत हो गई। 6 लोग लापता हैं।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

5 सितंबर को राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life