पलामू में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें 2 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। शहीद जवानों की पहचान संतन मेहता और सुनील राम के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक जवान रोहित कुमार घायल हैं। मुठभेड़ बुधवार देर रात मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में हु

.

जानकारी के मुताबिक जिस इलाके में मुठभेड़ हुआ है वह टीपीसी के 10 लाख इनामी कमांडर शशिकांत गंझू का क्षेत्र माना जाता है। जहां मुठभेड़ हुई है, वहां के गांव में करमा त्योहार मनाया जा रहा था।

पुलिस को इस बात की सूचना थी कि शशिकांत गंझू इलाके में मौजूद है। ऐसी संभावना भी थी कि नक्सली दस्ता वहां दहशत फैला सकता है। इसी सूचना पर पुलिस बुधवार की शाम 7 बजे के करीब सर्च ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी।

अस्पताल में घायल जवान का इलाज चल रहा है।

पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने की फायरिंग

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जब इलाके में पहुंची तो पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। जबकि दो जवान शहीद हुए हैं। दोनों आरक्षी पद पर थे। शहीद जवानों में संतन 2012 में तो सुनील 2011 में पुलिस ज्वाइन किया था।

डीआईजी नौशाद आलम के मुताबिक जिला पुलिस, आईआरबी और एसटीएफ की 2 टीम सर्च ऑपरेशन में गई थी। जवानों की संख्या 50 थी। जबकि नक्सलियों की संख्या 12 के करीब होने का अनुमान है।

घायल जवान को रात 2 बजे अस्पताल लाया गया

घायल जवान रोहित कुमार को रात 2 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। डॉ. सुशील और डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ की टीम उनका इलाज कर रही है। पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हालचाल लिया।

अस्पताल पहुंचे जवानों के परिजन

अस्पताल पहुंचे जवानों के परिजन

कुछ नक्सलियों के भी घायल होने या मारे जाने की सूचना है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पलामू के एसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। शहीद जवानों के परिवारों को सांत्वना दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed